Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का समयबद्ध एवं प्रभावशाली ढंग से संचालित करने के लिए डीएम ने दिया निर्देश!

Published on: 08-09-2023

*शमसुलहक खान की रिपोर्ट*

*मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का समयबद्ध एवं प्रभावशाली ढंग से संचालित करने के लिए डीएम ने दिया निर्देश!*

बस्ती – मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का समयबद्ध एवं प्रभावशाली ढंग से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। कलेक्टेªट सभागार में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता ना करें। सभी कार्यक्रम का फोटो सहित समुचित डाक्युमेनटेशन भी करें। इस संबंध में उन्होने पर्यटन अधिकारी को भी आगाह किया है। 
       उन्होने कहा कि अमृत कलश यात्रा के अन्तर्गत एकत्र सभी कलश 28 अक्टॅूबर को लखनऊ से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सुसज्जित विशेष रेलगाड़ी से दिल्ली के लिए रवाना किया जायेंगा। उन्होने बताया कि 26 अक्टॅूबर तक जिले के सभी कलश लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में पहॅचाये जायेंगे। 30 अक्टॅूबर को कर्तव्य पथ नयी दिल्ली में समापन समारोह आयोजित किया जायेंगा।
उन्होने बताया कि 11 से 30 सितम्बर तक सभी ग्राम, मजरे एवं नगर पंचायतों के वार्ड से मुठठी भर मिट्टी, चुटकी भर अक्षत घर-घर जाकर एकत्र किया जायेंगा। 1 से 13 अक्टॅॅूबर तक अमृत कलश में प्रत्येक ग्राम से लायी गयी मिट्टी को ब्लाक स्तर पर एक नियत स्थल पर एकत्र किया जायेंगा। 13 अक्टॅूबर से सुसज्जित वाहन पर कलश रखकर अमृत कलश यात्रा जिले मुख्यालय के लिए प्रारम्भ की जायेंगी। 22 से 26 अक्टॅूबर तक लखनऊ में अमृत कलश यात्रा पहुॅचेंगी।
उन्होने इस कार्य में युवक एवं महिला मंगल दल, आगनबाड़ी कार्यकत्री, एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केन्द्र, स्काउट एवं गाइड, नागरिक सुरक्षा संगठन मिट्टी और अक्षत एकत्र करेंगें। इस दौरान ढोल, नगाड़ा, मृदंग के साथ महोत्सव जैसा माहौल बनाया जायेंगा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगें। कार्यक्रम में महिलाओं की सहभागिता पर विशेष बल दिया जायेंगा। वाहनों को फूलों, वंदनवार, तिरंगा झण्डा एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के चित्रों से सजाया जायेंगा। कलश को तिरंगे रंग से सजाया जायेंगा। यात्रा के दौरान माटी गीत का गायन किया जायेंगा तथा यात्रियों पर पुष्प वर्षा करके जगह-जगह स्वागत किया जायेंगा।
     बैठक में सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, डीएफओ नवीन कुमार शाक्य, एडीएम कमलेश चन्द, उप जिलाधिकारी विनोद चन्द्र पाण्डेय, डीआईओएस जगदीश शुक्ला, पीडी राजेश झा, पर्यटन अधिकारी विकास नारायण, सावित्री देवी, खण्ड विकास अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क