Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

“मिशन-शक्ति फेज-4” के विशेष अभियान के अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं से वार्ता कर ऑडियो/वीडियो/पंफलेट के माध्यम से सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया!

Published on: 01-12-2023

*शमसुलहक खान की रिपोर्ट*

*“मिशन-शक्ति फेज-4” के विशेष अभियान के अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं से वार्ता कर ऑडियो/वीडियो/पंफलेट के माध्यम से सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया!*

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री गोपाल कृष्ण चौधरी के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक श्री दीपेन्द्रनाथ चौधरी के पर्यवेक्षण में “मिशन-शक्ति अभियान” के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन,  सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जागरूक करने हेतु आज दिनांक 01.12.2023 को जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, थानों पर नियुक्त मिशन शक्ति टीम व महिला बीट आरक्षियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूल/कालेजों, गांवों/कस्बो, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि के आस-पास जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं/बालिकाओं को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए महिला एवं बच्चों से सम्बन्धित विभिन्न कानूनों यथा- घरेलू हिंसा से संरक्षण अधि0, दहेज प्रतिषेध अधि0, कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधि0, अनैतिक व्यापार निवारण अधि0, पाक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधि0, बाल श्रम कानून एवं भारतीय दण्ड संहिता में महिलाओं की गरिमा के विरूद्ध विभिन्न अपराधों आदि के संबंध में जानकारी दी गई।

महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर/फोरम- वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, इमरजेन्सी कॉल/पैनिक बटन- मोबाइल पर डेमो, सी0एम0 हेल्प लाइन नम्बर-1076, चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर 1098, वन स्टाप सेण्टर-181, साइबर हेल्प लाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन 102, एम्बुलेंस सेवा-108, जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की महिला हेल्प डेस्क, जिला संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग, जनपद न्यायालय में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आदि के संबंध में भी जानकारी दी गई ।

*इसी क्रम में थाना दुबौलिया, थाना वाल्टरगंज, थाना पुरानी बस्ती थानों की महिला आरक्षियों द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु अपने हक अधिकारों की जानकारी दी गयी। तथा अपना नम्बर, व्हाट्स्एप्प किसी अन्जान को देने से पहले इसकी सूचना अपने परिजनों को देना सुनिश्चित करें जिससे भविष्य के किसी भी तरह के फ्राड से बचा जा सके। साथ ही साथ बालिकाओं को गुड टच, बैड टच के बारे में समुचित जानकारी प्रदान की गयी। पंपलेट के माध्यम से अन्य को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क