Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

मा0 सांसद इलाहाबाद की अध्यक्षता में सांसद आदर्श ग्राम के तहत गोद लिए हुए ग्रामों में विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की– प्रयागराज से अभिषेक गुप्ता

Published on: 01-09-2023

मा0 सांसद इलाहाबाद की अध्यक्षता में सांसद आदर्श ग्राम के तहत गोद लिए हुए ग्रामों में विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की– प्रयागराज से अभिषेक गुप्ता

मा0 सांसद ने ग्रामों में बिजली, पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित बनाये रखने के दिए निर्देश

मा0 सांसद ने सभी अधिकारियों व ग्राम प्रधानों को मिलजुल कर कार्य करते हुए सांसद आदर्श ग्रामों को माॅडल गांव के रूप में विकसित किए जाने के लिए कहा

कोई भी पात्र व्यक्ति शौचालय, आवास, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, उज्जवला योजना, आयुष्मान सहित अन्य योजनाओं के लाभ वंचित न होने पाये-मा0 सांसद

मा0 सांसद इलाहाबाद प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सर्किट हाउस के सभागार में सांसद आदर्श ग्राम के तहत गोद लिए हुए ग्राम पांडर-विकास खण्ड जसरा, विकास खण्ड मेजा के ग्राम कोहड़ार, विकास खण्ड कोरांव के ग्राम भलुहा, विकास खण्ड मेजा के ग्राम इसौटा तथा विकास खण्ड करछना के ग्राम खाई के अन्तर्गत कराये गये विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मा0 सांसद ने ग्राम पंचायत पांडर, ग्राम कोहड़ार, ग्राम भलुहा, ग्राम इसौटा तथा ग्राम खाई में कराये गये विकास कार्यों के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि सभी पांचों ग्रामों में बिजली, पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। विद्युत की सुविधा होने के बावजूद ग्रामों में कितने लोगो के द्वारा अभी तक कनेक्शन नहीं लिया गया है, इसकी जानकारी एकत्र कर उपलब्ध करायें। उन्होंने सभी पांचों ग्रामों में गांव के कच्चे रास्तों का सर्वे कर उन्हें अवगत कराने तथा मार्गों को इण्टरलाकिंग से बनाये जाने के लिए कहा है। मा0 सांसद ने युवा कल्याण अधिकारी से ग्राम में कितने युवा मंगलदल एवं महिला मंगलदल सक्रिय है कि नहीं, की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि सभी ग्रामों में महिला मंगलदल एवं युवा मंगल दल सक्रिय है। मा0 सांसद महोदया ने खेल-कूद के सामानों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली तथा निर्देशित किया कि जहां पर भी खेल के सामान न हो या पुराने हो गये हो, उससे हमें लिखित में अवगत कराये, जिससे सांसद निधि के द्वारा इनकी उपलब्धता करायी जा सके। उन्होंने सभी पांचों ग्रामों में सर्वे कराकर यह सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति शौचालय, आवास, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, उज्जवला योजना, आयुष्मान सहित अन्य योजनाओं के लाभ से छूटने न पाये। मा0 सांसद ने ग्रामों मेें स्वयं सहायता समूहों, बीसी सखी के माध्यम से कितनी महिलाएं आत्मनिर्भर बनी है, की जानकारी ली तथा इसमें और महिलाओं को जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए कहा है। बैठक में पांचों ग्रामों के प्रधान उपस्थित रहे। प्रधानों के द्वारा मा0 सांसद महोदया को ग्रामों की समस्याओं के बारे में बताया गया, जिसपर मा0 सांसद ने खाई ग्राम के सम्बंध में अधिकारियों से कहा कि यह गांव बड़ी जनंसख्या वाला ग्राम है और यहां पर एक भी अमृत सरोवर योजना के तहत तालाबों का चयन न होना सही नहीं है। उन्होंने ग्राम सभा में अमृत सरोवर योजना के तहत तालाबों का चयन कर उनका जीर्णोद्धार कराने के निर्देश दिए है। प्रधानों के द्वारा मा0 सांसद महोदया को यह भी बताया गया कि ग्रामों में नियमित रूप से साफ-सफाई नहीं होती है, सफाई कर्मी अनुपस्थित रहते है, जिसपर मा0 सांसद ने सभी पांचों ग्रामों में नियमित रूप से साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने तथा अनुपस्थित सफाई कर्मिंयों का नाम उपलब्ध कराने के लिए कहा है। मा0 सांसद ने ग्रामों में आदर्श पंचायत भवन, गौशाला, सम्पर्क मार्ग सहित कई अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में भी जानकारी ली। मा0 सांसद महोदया ने प्रधानों से स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सकों, दवाई की उपलब्धा के बारे में जानकारी ली तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि सभी पांचों ग्रामों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहे। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी से प्राथमिक विद्यालयों में सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा निर्देशित किया कि विद्यालयों में सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित रहे। मा0 सांसद महोदया ने सभी अधिकारियों व ग्राम प्रधानों को मिलजुल कर कार्य करने तथा ग्रामों को माॅडल गांव के रूप में विकसित किए जाने के लिए कहा है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार, मुख्यचिकित्साधिकारी डाॅ0 आशु पाण्डेय सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क