Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

मध्यप्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर योजना की पहली हितग्राही बनी टीकमगढ़ जिले की लक्ष्मी रैकवार

Follow

Published on: 15-09-2023

मध्यप्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर योजना की पहली हितग्राही बनी टीकमगढ़ जिले की लक्ष्मी रैकवार

लक्ष्मी रैकवार बोली पैसे की बचत से अन्य जरूरतें पूरी होंगी, योजना सौगात से कम नहीं

टीकमगढ़, 15 सितम्बर 2023/
मध्यप्रदेश में 450 रूपये में घरेलू गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज टीकमगढ़ में ओंकारेश्वर से वर्चुअली शुरू की गई घरेलू गैस सिलेंडर योजना की पहली महिला हितग्राही बनी हैं जतारा तहसील के बिलगांय गांव की लक्ष्मी देवी रैकवार। योजना में पंजीयन के बाद बेहद श्रीमती लक्ष्मी रैकवार खुश हैं, उन्हें पहली खुशी इस बात है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर महिलाओं के हित में इतनी महत्वपूर्ण योजना शुरू की गई है। दूसरी खुशी योजना में उनका मध्य प्रदेश में पहला पंजीयन होना है। वह इस बात को लेकर भी प्रसन्न हैं कि उनका पंजीयन केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार और वन राज्य मंत्री श्री राहुल सिंह ने स्वयं ऑनलाईन करवाया है।

  ऑनलाईन प्रक्रिया के तहत श्रीमती लक्ष्मी रैकवार का पंजीयन क्रमांक, आवेदिका का नाम, पता, एलपीजी आईडी, आवेदिका का समग्र आईडी नं., लाड़ली बहना पंजीयन क्रमांक की पूर्ति करवाई गई। उज्जवला योजना के अंतर्गत हितग्राही होने की जानकारी की प्रवृष्टि भी करवाई गई।

  लक्ष्मी रैकवार का कहना हैं कि एक गैस सिलेंडर खरीदने पर अभी जितने पैसे लगते थे, उससे आधे से भी अब कम 450 रूपये लगेंगे। पैसे की बचत होने से अन्य जरूरतें पूरी होंगी। लक्ष्मी कहतीं है कि उज्जवला योजना के पहले उसे भोजन पकाने लकड़ी बीनना पड़ता था। फिर गैस कनेक्शन की सुविधा हुई और अब इतनी कम कीमत पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें गैस सिलेंडर की सौगात दी है, जो उनके परिवार के लिये अत्यंत राहत की बात है। वह बताती है कि उसके परिवार में 5 सदस्य और एक गैस कनेक्शन हैं, जो उसके नाम से है। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा लागू यह योजना हम जैसी गरीब महिलाओं के हित में है। इसके लिये मैं मुख्यमंत्री शिवराज भैया को धन्यवाद देती हूं।

अभिलाषा साहू

टीकमगढ़ के वार्ड नं. 26 की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही श्रीमती अभिलाषा साहू 450 रूपये में घरेलू गैस सिलेंडर प्राप्त करने की योजना का लाभ लेने वाली मध्यप्रदेश की दूसरी महिला हितग्राही बनी हैं। टीकमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार और वन राज्य मंत्री श्री राहुल सिंह ने उनसे एक-एक जानकारी लेकर उनका ऑनलाईन पंजीयन करवाया।

  अभिलाषा साहू ने बताया कि योजना में शामिल होने से खुश होने के साथ ही उन्हें राहत भी मिली है। गैस सिलेंडर खरीदने में अब जो पैसे बचेंगे, वो बच्चों के काम आयेंगे। 7 सदस्यों के परिवार में एक ही गैस कनेक्शन है, जो उसके नाम से है। इस योजना का लाभ मिलने से उसका परविार बहुत खुश होगा। अब उसे कंजूसी नहीं करना पड़ेगी, जो बच्चे चाहेंगे, वैसा व्यंजन उन्हें बनाकर दूंगी। घर का बजट भी अब नहीं गड़बड़ाएगा।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क