Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

मंत्री से की भोपाल-खजुराहो के बीच नई ट्रेन शुरू कराने की मांग

Follow

Published on: 08-10-2023


रेल मंत्री से की भोपाल-खजुराहो के बीच नई ट्रेन शुरू कराने की मांग

टीकमगढ़-छतरपुर के लोगों को एक ही दिन में प्रदेश की राजधानी भोपाल आवागमन की सुविधा मुहैया कराने के लिये भाजपा नेता विकास यादव ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय भोपाल में रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और ज्ञापन पत्र सोपा है । रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को दिए ज्ञापन पत्र में भाजपा नेता विकास यादव ने कहा है कि टीकमगढ़-छतरपुर के आमजन के लिये भोपाल जाने हेतु वर्तमान में संचालित 22163/22164 भोपाल-खजुराहो महामना की तर्ज पर एक नई खजुराहो-भोपाल महामना शुरू कराई जाये क्योंकि
    वर्तमान में संचालित भोपाल-खजुराहो महामना एक्सप्रेस के रात्रि में भोपाल पहुँचने से प्रदेश के पिछड़े जिले टीकमगढ़-छतरपुर के लोगों के सामने रात्रि में ठहरने की विकराल समस्या खड़ी हो जाती है जिससे लोगों के धन और समय दोनों की बर्बादी होती है। लम्बे समय से एक ऐसी ट्रेन की माँग इस क्षेत्र के लोगों द्वारा की जा रही है जो प्रातः 05ः00 बजे खजुराहो से चलकर 11ः00 बजे भोपाल पहुँचे और शाम को 06ः00 बजे भोपाल से चलकर रात्रि 12ः00 बजे तक टीकमगढ़-छतरपुर के लोगों को वापिस छोड़ती हुई खजुराहो लौट आये। गौरतलब है कि क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर वीरेंद्र कुमार एवं विगत 05 अगस्त को टीकमगढ़ प्रवास के दौरान केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा नेता विकास यादव द्वारा पत्र सौंपकर खजुराहो-भोपाल के बीच एक ही दिन में आवागमन की सुविधा मुहैया कराने के लिये नई ट्रेन शुरू कराने पत्र सौंपा गया था। जिस पर कार्यवाही करते हुए केन्द्रीय मंत्री श्रीमंत सिंधिया ने भी रेलमंत्री को पत्र लिखा है। रेल मंत्री द्वारा आश्वासन मिलने के बाद भाजपा नेता विकास यादव ने जल्द ही भोपाल-खजुराहो के बीच नई ट्रेन शुरू होने की आशा व्यक्त की है साथ ही उन्होंने खजुराहो झांसी मेमू ट्रेन की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मेमू ट्रेन के जारी हुए टाइम टेबल में परिवर्तन कर प्रातः 7:00 तक ललितपुर पहुंचाने की मांग की है ताकि भोपाल के लिए ट्रेन पकड़ सके...

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क