Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

मंत्री नन्दी ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात कर पर्यटन की असीम संभावनाओं पर की चर्चा– अभिषेक गुप्ता 

Published on: 12-09-2023

प्रयागराज के धार्मिक स्थलों का होगा पर्यटन विकास 

40 करोड़ की धनराशि जारी

मंत्री नन्दी ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात कर पर्यटन की असीम संभावनाओं पर की चर्चा– अभिषेक गुप्ता 

कल्याणी देवी मंदिर और तक्षक तीर्थ का होगा पर्यटन विकास

मंत्री नन्दी ने पर्यटन मंत्री से मुलाकात कर रखा था प्रस्ताव

महाकुम्भ 2025 के लिए संगम नगरी प्रयागराज के धार्मिक स्थलों का पर्यटन विकास किया जाएगा। जिसके लिए आज पर्यटन विकास विभाग ने 40 करोड़ की धनराशि जारी की। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज लखनऊ में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात कर प्रयागराज में पर्यटन विकास की असीम  संभावनाओं पर चर्चा की। वहीं प्रयागराज के धार्मिक स्थलों के विकास के लिए 40 करोड़ की धनराशि जारी होने पर आभार जताया।

महाकुम्भ 2025 के लिए प्रयागराज को सजाने संवारने एवं धार्मिक स्थलों को विकसित करने के प्रस्तावों को धरातल पर उतारने का काम शुरू हो गया है। मंत्री नन्दी ने भी कुछ दिनों पूर्व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह जी से मुलाकात कर अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के दरियाबाद स्थित तक्षक तीर्थ एवं मां कल्याणी देवी मंदिर के साथ ही अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों को विकसित करने का प्रस्ताव दिया था। जिसे स्वीकृति प्रदान करते हुए पर्यटन विभाग ने धनराशि जारी कर दी है। मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महाकुम्भ 2025 का भव्य और भव्यतम आयोजन होगा, जिसे पूरी दुनिया देखेगी। जिसकी तैयारी अभी से शुरू हो गई है।

पर्यटन विभाग द्वारा जारी किए गए 40 करोड़ की धनराशि से दरियाबाद स्थित तक्षक तीर्थ, महर्षि भारद्वाज आश्रम, द्वादश माधव मंदिर, पंचकोषी परिक्रमा पथ के मंदिरों, कल्याणी देवी मंदिर, अलोपशंकरी देवी, पड़ीला महादेव मंदिर, दुर्वासा ऋषि आश्रम आदि धार्मिक स्थलों का पर्यटन विकास किया जायेगा।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क