Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

भारी भ्रष्टाचार के आरोप में कांग्रेस सांसद धीरज साहू का जलाया गया पुतला

Follow

Published on: 10-12-2023

भारी भ्रष्टाचार के आरोप में कांग्रेस सांसद धीरज साहू का जलाया गया पुतला। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा देकर देश के साथ छलावा कर रही है- अमित नुना। स्थानीय टीकमगढ़ में अस्पताल चौराहे पर प्रदेश आहान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा व भाजपा पार्टी द्वारा झारखंड से कांग्रेस सांसद धीरज साहू का पुतला जलाया गया, आयकर की टीम द्वारा उनके विभिन्न ठिकानों पर 6 दिसंबर से की गई दबिश में अब तक 220 करोड़ से ज्यादा का कैश व ज्वेलरी बरामद हो चुकी है और इसकी संख्या अभी और भी बढ़ सकती है।आज टीकमगढ़ भाजपा पार्टी द्वारा धीरज प्रसाद साहू का पुतला दहन कर कांग्रेस पार्टी का विरोध किया गया, भाजपा पार्टी द्वारा आरोप लगाया कि यह भ्रष्टाचार की कमाई है जिसे जनता व देश से लूटकर किया गया है व कांग्रेस भ्रष्टाचारियों का अड्डा बन चुकी है। भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के झारखंड सांसद धीरज प्रसाद साहू के यहां भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है वह भ्रष्टाचार द्वारा की गई काली कमाई है वह रांची- भुवनेश्वर व अन्य उनके ठिकानों से मिली है जो जनता व देश से लूट कर की गई है जिसे भाजपा पार्टी पुर जोर विरोध करती है व सख्त से सख्त करवाई की मांग करती है, कांग्रेस पार्टी ऐसे लोगों को बढ़ावा देकर देश के साथ छलावा कर रही है। पुतला दहन करने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना, भाजपा जिला महामंत्री पूरन चंद, अश्वनी चढार व आशुतोष भट्ट, जिला उपाध्यक्ष बलवीर जोशी व रोहित खटीक, जिला मंत्री जन्मेजय तिवारी, पार्षद मुन्ना लाल साहू, मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल द्विवेदी, नरेश तिवारी, अनीश खान, अंशुल व्यास, बंटी तिवारी, आकाश विश्वकर्मा, संजू झा, चंद्रभान प्रजापति, लालू प्रजापति, महेश पटेरिया, संदीप पायक, ज्ञानेंद्र सिंह,नीरज सोनी, प्रवीण नामदेव, आदित्य योगी, विनय सेन, धर्मेंद्र परमार, कपिल नामदेव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क