Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

भानुप्रतापपुर पहुंची बीजेपी की परिवर्तन यात्रा

Published on: 15-09-2023

भानुप्रतापपुर । दंतेवाड़ा से प्रारम्भ हुई भाजपा की परिवर्तन यात्रा आज भानुप्रतापपुर पहुंची, भानुप्रतापपुर पहुंचने पर युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली के माध्यम से परिवर्तन यात्रा का भव्य स्वागत करते हुए आमसभा स्थल लाया गया, सभा स्थल में परिवर्तन यात्रा के मुख्य वक्ता केन्द्रीय इस्पात मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, कांकेर सांसद मोहन मंडावी, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया ने आमसभा को सम्बोधित किया। केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने प्रदेश सरकार पर प्रहार करते कहा कि प्रदेश की भ्रष्ट, घोटालेबाज कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने भाजपा ने ये परिवर्तन यात्रा निकाली है। कांग्रेस के सरकार से जाने का वक़्त आ चुका है, झूठे वादों के बुनियाद पर खड़ी ये भूपेश बघेल की लबरा सरकार अब दोबारा आने वाली नही है । जनता अब इनके छलावे में आने वाली नही है। आगामी 2023 के चुनाव में इन्हें मजा चखायेगी और भाजपा पुनः सत्ता में पूर्ण बहुमत के साथ वापसी करेगी। लोकसभा सांसद मोहन मण्डावी ने कहा कि शराबबंदी को लेकर कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। इस परिवर्तन यात्रा व आमसभा में भाजपा के कार्यकर्ता व आम जनता भारी संख्या में शामिल रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क