Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लेखा-जोखा लेकर प्रत्येक लाभार्थी के घर पर दस्तक देंगे भाजपाई!

Published on: 01-03-2024

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लेखा-जोखा लेकर प्रत्येक लाभार्थी के घर पर दस्तक देंगे भाजपाई!

बस्ती। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से घर-घर जा कर संपर्क साधने की कवायद शुरू कर दी है। मोदी – योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों की संख्या करोड़ों में है। जिन्हे फोकस करके भाजपा ने लाभार्थी संपर्क अभियान की शुरुआत की है। भाजपा किमो जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा बताया कि लाभार्थियों की सूची कार्यकर्ताओ को उपलब्ध करा दी गई है, जिससे हम आसानी से लाभार्थियों से संपर्क कर सकेंगे। इसके लिए सरल एप्प पर लाभार्थियों से सम्पर्क की रिपोर्टिंग भी कर सकते है। सांसद विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता सम्पर्क करके लाभार्थियों के घर पर लाभार्थियों की समृद्धि, मोदी की गारंटी का स्टीकर का चिपकाएंगे और मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पत्रक सौंपेंगे। प्रत्येक लाभार्थी से सम्पर्क के दौरान 9638002024 पर मिस्डकाल कराकर पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। हम जितने लाभार्थियों से मिलेंगे पार्टी उतनी ही मजबूत होगी और पिछले चुनाव से ज्यादा इस बार मत पाने में सफल होंगे।
इसी कड़ी में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने नयकापार में लाभार्थियों से सम्पर्क करके लाभार्थी संपर्क अभियान का शुभारम्भ किया। इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ पार्टी के कार्यकर्ता सम्पर्क करेंगे। जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने दुबौलिया के नयकापार बूथ पर लाभार्थी संपर्क अभियान के अंतर्गत डबल इंजन की भाजपा सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से भेंट की व केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर आधारित पत्रक वितरित किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि पिछले दिनों घर-घर जाकर महासंपर्क का अभियान चलाया गया। अब 1 से 5 मार्च तक लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लाभार्थी के घर जाएंगे और उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। कहा कि भाजपा सरकार की किसी न किसी योजना से हर व्यक्ति लाभान्वित है। भाजपा तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को अपना 100 दिन का समय देना होगा।
ने बताया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार के योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों का बड़ा वर्ग भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती से जुड़ा है। पार्टी 1 मार्च से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लेखा-जोखा लेकर प्रत्येक लाभार्थी के घर पर दस्तक देगी।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क