Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

बुन्देलखण्ड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के लिए बोर्ड गठन को दी गई स्वीकृति- अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 12-09-2023

देश के औद्योगिक मानचित्र पर स्थापित होगा बुन्देलखण्ड: नन्दी

बुन्देलखण्ड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के लिए बोर्ड गठन को दी गई स्वीकृति- अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बुंदेलखंड को देश के औद्योगिक मानचित्र पर स्थापित करने की योजना को धरातल पर उतारने का प्रयास शुरू हो गया है। जिस तरह नोएडा प्राधिकरण ने प्रगति की, उसी तरह बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण को विकसित करने की योजना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में आयोजित कैबिनेट बैठक में बुन्देलखण्ड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के लिए बोर्ड गठन और जमीन खरीदने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। 

मंत्री नन्दी ने कहा कि बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अंतर्गत 16,565 हेक्टेयर भूमि का विकास किया जाएगा।

नोएडा अथॉरिटी की तर्ज पर बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण का विकास किया जाएगा। जिसके लिए झांसी के 33 गांव से भूमि अर्जित की जाएगी। भूमि अर्जन की प्रक्रिया 6 महीने के अंदर पूरी कर लेने का लक्ष्य रखा गया है।

योजना के पहले चरण में 13 गांव की 6115 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण और विकास किया जाएगा। 

मंत्री नन्दी ने कहा कि पिछली सरकारों के उपेक्षात्मक रवैये के कारण बुन्देलखण्ड क्षेत्र खनिज सम्पदा से भरपूर होने के बावजूद विकास से अछूता बना हुआ था। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे निर्माण के साथ ही झांसी डिफेंस कॉरिडोर के साथ बुन्देलखण्ड अब विकास की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। बुन्देलखण्ड विकास प्राधिकरण बोर्ड गठन को मंजूरी मिलने से विकास में और तेजी आएगी।

 बुन्देलखण्ड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के गठन पर खर्च के लिए 5000 करोड़ की धनराशि पहले ही स्वीकृत की जा चुकी है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क