Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

बीएमपीएस में मिशन महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित

Published on: 06-10-2023

रिपोर्ट- मो.परवेज
लालगंज (रायबरेली)। नगर की बहुप्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बक्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल लालगंज में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम लालगंज प्रभारी 112 निरीक्षक शिवा शुक्ला और उनकी टीम द्वारा किया गया।

इस अवसर पर आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम में संबोधित करते हुए निरीक्षक शिवा शुक्ला ने छात्राओं को बताया कि अगर आपको कोई परेशान कर रहा है तो उसे छिपाएं नहीं बल्कि अपने माता पिता या विद्यालय में सक्षम व्यक्ति को जरूर बताएं जिससे आपकी समस्या का निदान हो सकता है।

बच्चों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि अगर कोई तुम्हारे निजी शरीर के अंगों को गलत नजरिए से देखे या छुए जो आपको अच्छा न लगे आप असहज महसूस करें तो उसे छिपाएं नहीं बल्कि अपने माता पिता या विद्यालय में सक्षम व्यक्ति को अवश्य ही बताए जिससे उस पर आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

इसके अतिरिक्त उन्होंने वूमेन पावर लाइन हेल्प नंबर 1090,चाइल्ड लाइन 1098, महिला हेल्प लाइन नंबर 181, आपातकालीन नंबर 112, 102,108, व विषम परिस्थितियों में मुख्यमंत्री हेल्प लाइन नंबर 1076 से मदद लेने की बात कही।

साथ ही जो बात कहने में संकोच आ रहा हो उसे शिकायत पेटिका में पर्ची लिख कर डाल दें या अपनी शक्तिदीदी के नंबर पर कॉल कर बताएं। सरकार की मंशा को अमल में लाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस हर समय आपकी सेवा के लिए तत्पर है।

इस अवसर पर उप निरीक्षक कस्बा लालगंज चौकी प्रभारी राजेश यादव,महिला चौकी प्रभारी सरोज सिंह,महिला कांस्टेबिल पुष्पा,मनु सिंह,कांस्टेबल नितिन परमार, कांस्टेबिल कौशल राठी,बीएमपीएस निदेशक सुनील सिंह,प्रबंधक शांतनु सिंह,प्रशासनिक सचिव सिद्धार्थ सिंह, प्रधानाचार्य अभिषेक रंजन,शैलेंद्र तिवारी,विष्णु सिंह,यशबहादुर यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क