बिग बॉस 20 से मैरी कॉम के बाहर होने की खबर

रियलिटी शो बिग बॉस 20 से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम कम वोट मिलने के कारण घर से बेघर हो गई हैं। हालांकि शो के निर्माताओं ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
बिग बॉस से जुड़ी खबरें देने वाले सोशल मीडिया अकाउंट बिग बॉस तक के अनुसार मैरी कॉम का सफर इस हफ्ते के वीकेंड का वार एपिसोड में खत्म हो जाएगा। पिछले कुछ दिनों से वह शो में अच्छा खेलती नजर आ रही थीं और घर के सदस्यों के साथ उनकी बॉन्डिंग भी बनने लगी थी। ऐसे में उनके बाहर होने की खबर ने प्रशंसकों को हैरान कर दिया है।
इस हफ्ते सात सदस्य नॉमिनेट थे, जिनमें मैरी कॉम के अलावा लव गिल, अर्शिफा खान, आम्रपाली दुबे और मनीष गोयल जैसे नाम शामिल थे। पिछले हफ्ते अभिनेता अमन गांधी घर से बाहर हुए थे।
इस हफ्ते वीकेंड का वार सलमान खान की जगह निर्देशक रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। सलमान कुछ प्रतिबद्धताओं के चलते इस हफ्ते शो में नहीं दिखेंगे। अब दर्शकों को वीकेंड का वार का इंतजार है, जहां एविक्शन की सच्चाई सामने आ सकती है।
तस्वीर: Wikimedia Commons (CC BY-SA 4.0)
