Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

बस्ती पहुंचे सीएम योगी, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक!

Published on: 04-10-2023

*शमसुलहक खान की रिपोर्ट*

*बस्ती पहुंचे सीएम योगी, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक!*

बस्ती – प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि विवादों एवं जनसमस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। मण्डलायुक्त सभागार में आयोजित मण्डलीय समीक्षा बैठक मे उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जनप्रतिनिधियों से नियमित संवाद रखें। तीनों जनपदों के जनप्रतिनिधियों को अटल आवासीय विद्यालय का भ्रमण कराने के लिए भी उन्होने निर्देश दिया है। उन्होने भू-माफियाओं, खनन एवं अन्य माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। उन्होने कहा कि किसी भी कमजोर, गरीब, उद्यमी, व्यवसायी की भूमि पर कोई कब्जा ना करने पायें। उन्होने कहा कि शहर के प्रमुख स्थानों, बाजारों में सड़क की ओर फेस करते हुए सीसीटीवी कैमरे लगवाये जाय, इससे अपराध नियंत्रण में सहायता मिलेंगी।
उन्होेने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस को गम्भीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारी इसका निरीक्षण करें। उन्होने कहा कि तीनों जिलों से मेरी जनसुनवायी के दौरान मामलें प्राप्त होते है, पैमाइश एवं नामात्रण के मामलों को गम्भीरता से लेते हुए 48 घण्टे के भीतर निस्तारित करें। मण्डल, जिला, तहसील स्तर पर ऐसे मामलों की समीक्षा की व्यवस्था बनायी जाय। अन्य विभागों के मामलों के निस्तारण की स्थिति की नियमित समीक्षा की जाय, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होगी। उन्होेने कहा कि भूमि विवाद में कोई घटना होने पर संबंधित जनपद एवं तहसील की जिम्मेदारी तय की जायेंगी।
उन्होने कहा कि महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा से संबधित मिशन शक्ति के अन्तर्गत अभियान 14 अक्टूॅबर से शुरू किया जायेंगा। अधिकारी धर्मान्तरण, गोतस्करी, लवजिहाद के मामलों को गम्भीरता से लें। नेपाल से जुड़ी सीमा पर विशेष निगरानी रखें। सभी साईबर थाना एवं साईबर हेल्पडेस्क सक्रिय रखें। नगरपालिकाओं व नगरपंचायतों को सेफ सीटी के रूप में तैयार करें। 
       उन्होने मण्डल के तीनों जिलों के अधिकारियों से संचारी रोग-डेंगू, चिकुनगुनिया, कालाजार, मलेरिया, फाइलेरिया आदि रोंगों के बारे में जानकारी लिया। उन्होने निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपचार की मुकम्मल सुविधा उपलब्ध करायें। इस माह संचालित अभियान के दौरान विशेष स्वच्छता अभियान संचालित करें। विद्यालयों में प्रार्थना के समय रोगों से बचाव की जानकारी दें। उन्होने जनपदों में डाक्टरों एंव दवाओं की उपलब्धता की भी जानकारी लिया। 
       उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के लिए पात्र व्यक्तियों का चयन करें। प्रथम किश्त जारी होने के बाद समय से गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित कराये तथा सुनिश्चित करे कि दूसरी किश्त भी समय से जारी हो जाय। जिन पात्र व्यक्तियों के पास भूमि नही है, उन्हें भूमि का पट्टा आवंटित करे। उन्होने कहा कि ग्राम पचायत निधि के उपयोग के बारे में निर्धारित कार्ययोजना लागू करें। उन्होने कहा कि गरीबो के लिए तमाम योजनाए संचालित है, उनका चयन करके गरीब एवं पात्र व्यक्तियों को राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन दिलाना सुनिश्चित करें। सामूहिक विवाह योजना में 51000 रूपये दिये जाते है। कोई भी पात्र व्यक्ति इससे वंचित ना रहे, इसके लिए ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव की जिम्मेदारी तय करे।
      उन्होने कहा कि निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए अधिकारी, जनप्रतिनिधि जिम्मेदारी महसूस करें। सभी के प्रयास से यह कार्य सम्पन्न किया जा सकता है। लम्पी स्किन डिजिज से प्रभावित पशुओं के उपचार की समुचित व्यवस्था करें, सुरक्षित पशुओं को इसका टीका लगवाये। जलजीवन मिशन के संबंध में उन्होने निर्देश दिया कि प्रयोग किए जा रहे पाइप के नियमित जॉच कर गुणवत्ता सुनिश्चित करे। प्रत्येक परियोजना के लिए एक नोडल भी नामित करें।
      उन्होने सड़को से संबंधित सभी विभागों को निर्देशित किया कि दिवाली के पहले सभी सड़के गड्ढामुक्त कराये, इसके लिए पर्याप्त धन दिया गया है। उन्होने कहा कि विद्युत की पर्याप्त उपलब्धता करायी जा रही है, लोकल फाल्ट के नाम पर इसकी आपूर्ति बाधित ना हो, लोकल फाल्ट करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रस्तावों को तेजी से कार्यवाही करते हुए शासन को उपलब्ध कराये। इस दौरान बस्ती में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक अजय सिंह, एमएलसी सुभाष यदुवंश, सिद्धार्थनगर से एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी, संतकबीर नगर से सांसद प्रवीश निषाद, विधायक अंकुर राज तिवारी, गणेश चौहान तथा अनिल त्रिपाठी ने विकास संबंधी सुझाव दियें। जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर पवन अग्रवाल तथा संतकबीर नगर महेन्द्र सिंह तंवर तथा बस्ती के सीएमओ डा. रमाशंकर दुबे ने संचारी रोग नियंत्रण संबंधी जानकारी दिया।
       मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, जलजीवन मिशन, गोवंश संरक्षण, पशुटीकाकरण, कन्या विवाह योजना, विश्वकर्मा श्रमसम्मान  तथा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी तथा तीनों जिलों में संचालित रू0 10 करोड़ से अधिक लागत की 5-5 बड़ी परियोजनाओं की स्थिति के बारे में पीपीटी के माध्यम से जानकारी दिया। आईजी आर.के. भारद्वाज ने अपरध एंव कानून व्यवस्था संबंधी जानकारी प्रस्तुत किया। उन्होने बताया कि हत्या के मामलों में 16 प्रतिशत, लूट के अपराध में 8 प्रतिशत, बलात्कार के मामलों में 6 प्रतिशत की परिक्षेत्र में कमी आई है। उन्होने बताया कि नेपाल सीमा के 433 गॉव में सुरक्षा समिति का गठन किया गया है। आपरेशन क्लीन के तहत थानों में 1317 वाहन का निस्तारण किया गया है। आपरेशन फर्जी पासपोर्ट में 101 फर्जी पासपोर्ट पकड़कर दोषी कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है। सभी 1653 पोस्टमार्ट रिपोेर्ट का निस्तारण किया गया है। 116 में 112 गैंगेस्टर एक्ट के अपराध में पूरक गैंग चार्ट तैयार कर कार्यवाही की गयी।
      बैठक में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरधा तथा वस्त्रोद्योग/जनपद के प्रभारी मंत्री राकेश सचान, एडीजी गोरखपुर अखिल कुमार, जिलाधिकारी अंद्रा वामसी, पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, अपर आयुक्त प्रशासन राजीव पाण्डेय, जेडीसी पद्मकान्त शुक्ला, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय, जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्रा एवं विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।
      बैठक के उपरान्त मा. मुख्यमंत्री महर्षि वशिष्ठ चिकित्सा महाविद्यालय ओपेक कैली अस्पताल पॅहुचकर इमरजेन्सी वार्ड, एलो जोन तथा रेड जोन का औचक निरीक्षण किया। उन्होने वहॉ पर भर्ती मरीजो से वार्ता किया तथा उपचार एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजो द्वारा बताया गया कि उपचार एवं सुविधा बेहतर ढंग से मिल रहा है। उन्होने मेडिकल कालेज में बैच तथा संचालित कोर्स के बारे में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।
       निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री राकेश संचान, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक अजय सिंह, मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह, आईजी आर.के. भारद्वाज, जिलाधिकारी अंद्रा वामसी, पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, प्रधानाचार्य डा. मनोज कुमार, अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. नीरज पाण्डेय, सीएमएस डा. ए.एन. प्रसाद, एचओडी डा. अनिल यादव सहित संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क