Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

प्रबुद्धजन सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक हुए शामिल

Follow

Published on: 08-10-2023

गार्डन में हुआ प्रबुद्ध जन सम्मेलन, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रहे मुख्य वक्ता। मोदी सरकार में पूरे देश में स्वस्थ समाज का सपना साकार हो रहा है – बृजेश पाठक उपमुख्यमंत्री आज स्थानीय शहनाई गार्डन में प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी वर्ग, व्यापारी वर्ग व वरिष्ठ नागरिक साहित आमजन सम्मिलित हुए। जिला मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल द्विवेदी व स्वप्निल तिवारी ने बताया कि प्रबुद्धजन सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने संबोधित करते हुए कहा कि आज समाज में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है, लोगों का जीवन स्तर सुधार की ओर है व भारतीय जनता पार्टी की सरकार, मोदी सरकार में स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार कार्य कर बेहतर स्वस्थ्य समाज का सपना साकार हो रहा है, पिछली कांग्रेस की सरकारों में वैक्सीन को लेकर चाहे पोलियो का टीका हो या टिशनिस का टीका रहा हो ,सालों बाद हम तक पहुंच पाया है लेकिन मोदी सरकार भाजपा सरकार में स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कोरोना जैसी महामारी में स्वयं का वैक्सीन निर्माण कर, पीपीटी किट निर्माण कर सारी दुनिया को निर्यात किया है, कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने स्वयं वैक्सीन लगवा कर पूरे देश में भ्रम फैलाने का काम किया। राम मंदिर में लोगों की आस्थाओं के साथ खिलवाड़ कर कांग्रेस सरकार ने राम मंदिर के सबूत मांगें। आज भाजपा सरकार मोदी सरकार में अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने जा रहा है और जनवरी में इसका उद्घाटन होगा इसमें पावन नगरी अयोध्या में आप सभी सादर आमंत्रित हैं। आज आयुष्मान कार्ड जैसी सैकड़ों योजनाओं से समाज में अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंच रहा है, और वह व्यक्ति राष्ट्र हित अपना योगदान दे पा रहा है। पिछली कांग्रेस सरकार में 2G स्पेक्ट्रम जैसे अनेक बड़े-बड़े घोटाले हुए उनका खुद मानना था कि जनता तक उनके द्वारा पहुंच गए पैसों का मात्र अंश मात्र ही लोगों तक पहुंच पाता है परंतु आज भाजपा सरकार मोदी सरकार में सिंगल किल्क से₹1000 खातों में पहुंचते हैं तो गरीब व्यक्ति तक पूरे ₹1000 रुपए पहुंच जाते है, आज गरीब तबके का व्यक्ति भी अपने सपने साकार कर वैश्विक मंच पर अपना कौशल दिखा पा रहा है यह सब संभव आज मोदी सरकार भाजपा सरकार में हुआ है। प्रबुद्ध जन कार्यक्रम में मंच पर पूर्व प्राचार्य महाविद्यालय डॉ आर पी तिवारी, प्रबुद्ध जन प्रकोष्ठ के संयोजक उस्ताद ठगन, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सी एल कुमार, मध्य प्रदेश शासन में मंत्री राहुल सिंह लोधी, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना, टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी गोस्वामी, कार्यक्रम संचालन कर रहे जिला उपाध्यक्ष भाजपा रीतेश भदौरा, जिला महामंत्री अश्विनी चढ़ार, आशुतोष भट्ट, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक खरे रानू, वरिष्ठ भाजपाई नेता अशोक गोयल, चतुर्वेदी अनुराग वर्मा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील शर्मा योगेश खरे ब्रजेश उपाध्याय अनीश खान वीरेंद्र सिंधई, डॉ बीके राय, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष इंजीनियर अभय प्रताप सिंह यादव, प्रतेंद्र सिंधई, सुनील होंडा शक्ति राय, शोभरन कुशवाहा, जनमेजय तिवारी, विकास यादव, मुन्ना लाल साहू, अनीश खान, आभार व्यक्त व झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ संयोजक नीरज कुमार, नरेश तिवारी, पंकज प्रजापति मुन्नालाल साहू चक्की कुशवाहा शुभम कुशवाहा आदित्य योगी, अंकित तिवारी, जितेंद्र जैकी यादव, अशोक मेडी राय, रामनरेश यादव, महिला शक्ति में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव, रश्मि गोयल, पूनम अग्रवाल, पूनम परमार पुष्पा यादव वंदना जायसवाल नेहा मिस्र पूजा सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व आमजन बंधु व मीडिया कर्मी उपस्थिति रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क