Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

प्रदेश भाजपा के घोषणा पत्र को लेकर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस

Follow

Published on: 14-11-2023

प्रदेश भाजपा के घोषणा पत्र को लेकर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस

मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी” जारी, अब लाडली बहनों को आर्थिक सहायता के साथ आवास की भी मिलेगी सुविधा। एमएसपी के बोनस के साथ ₹2700 में खरीदा जाएगा गेहूं , हर परिवार में कम से कम एक सदस्य को मिलेगा रोजगार/ स्वरोजगार का अवसर – वीरेंद्र कुमार। गरीब कल्याण अन्न योजना से 5 वर्षों तक मुफ्त राशन मिलेगा- विनोद सोनकर। भाजपा सरकार में मिड डे मील के साथ मिलेगा पौष्टिक नाश्ता, स्वस्थ्य एवं खुशहाल मध्य प्रदेश का सपना पूरा होगा- अमित नुना।* आज शहर के नगर मंडल कार्यालय में भाजपा पार्टी की जिले की प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश भाजपा पार्टी का घोषणा पत्र ”मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी” जारी हुआ। भाजपा मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल द्विवेदी व स्वप्निल तिवारी ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार जी, कौशांबी सांसद विनोद सोनकर जी, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना उपस्थिति रहे। केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार जी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की सुशासन एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए भाजपा के घोषणा पत्र में भोपाल में प्रदेश का ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के नए परिसर का निर्माण होगा, भोपाल एवं इंदौर के बाद जबलपुर और ग्वालियर जैसे महानगरों में भी कमिश्नर प्रणाली लागू करेंगे, मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए संकल्पित है भाजपा सरकार। मध्य प्रदेश की मजबूत आधारभूत संरचना के लिए अटल ग्रह ज्योति योजना के तहत₹100 में 100 यूनिट बिजली दी जाएगी, चेन्नई एक्सप्रेस वे के साथ 80 रेलवे स्टेशनों का विश्वस्तरीय आधुनिकरण किया जाएगा, जनजातीय भाई बहनों के कल्याण के लिए तेंदू पत्ता खरीदी करेंगे 4000 रुपए प्रति बोरा, एचडी बहुल मंडला, खरगोन, धार, बालाघाट एवं सीधी में मेडिकल कॉलेज का निर्माण होगा। लाडली बहनों को आर्थिक मदद के साथ-साथ पक्का मकान भी मिलेगा, उज्जवला और लाडली बहना योजना की लाभार्थी बहनों को 450 रुपए में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर। किसने की कल्याण के लिए गेहूं और धान की एमसपी पर बोनस की व्यवस्था होगी,₹2700 प्रति क्विंटल पर गेहूं खरीदा जाएगा और ₹3100 रुपए प्रति क्विंटल पर धान खरीदी जाएगी, किसान सम्मन निधि और किसान कल्याण योजना के तहत मिलेंगे ₹12000। उत्तम शिक्षा एवं सक्षम युवा के सुरक्षित भविष्य को लेकर हर संभाग में आईआईटी की तर्ज पर बनेगा मध्य प्रदेश इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी,हर परिवार में कम से कम एक सदस्य को मिलेगा रोजगार एवं स्वरोजगार का अवसर। प्रवासी व कौशांबी सांसद विनोद सोनकर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जन-जन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा सुलभ कराने के लिए हर लोकसभा में मेडिकल कॉलेज स्थापित करके 5 वर्षों में और 2000 जोड़ेंगे व प्रतीक जिले में नर्सिंग कॉलेज स्थापित करेंगे। मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था को अगले 7 वर्ष में 45 लाख करोड रुपए की बनाएंगे,प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय को दोगुना करने के साथ ही 20 लाख करोड रुपए की निवेश लाएंगे, 5 वर्षों तक गरीब कल्याण अन्न योजना से गरीब परिवार को मुक्त राशन, हर परिवार को घर देने के लिए PMAY के साथ ही मुख्यमंत्री जन आवास योजना शुरू की जाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना ने बताया कि गरीब छात्रों को 12वीं तक मुक्त शिक्षा और सरकारी स्कूलों में मिड डे मील के साथ मिलेगा पौष्टिक नाश्ता, इंफ्रास्ट्रक्चर में क्रांति 6 नए एक्सप्रेसवे, 80 विश्व स्तरीय स्टेशन, 2नए हवाई अड्डे , चार महानगरों में मेट्रो और वंदे मेट्रो और वंदे स्लीपर ट्रेन चलाई जाएंगी। हर परिवार में एक व्यक्ति को रोजगार अथवा स्वरोजगार के अवसर के साथ पीएम विश्वकर्मा योजना से कारीगरों को ₹15000 तक की सहायता दी जाएगी, भाजपा पार्टी की सरकार जो भी घोषणा पत्र जारी करती है, उन वादों को शत प्रतिशत पूरा किया जाएगा, भाजपा सरकार के साथ स्वस्थ्य व खुशहाल मध्य प्रदेश का सपना पूरा होगा।
कार्यक्रम मुख्य रूप से सांसद डॉक्टर वीरेंद्र कुमार मंत्री भारत सरकार सांसद विनोद सोनकर उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अमित नूना विवेक चतुर्वेदी अनुराग वर्मा प्रफुल्ल द्विवेदी स्वप्निल तिवारी

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क