LIVE राष्ट्रीय संस्करण Sunday, 25 October 2026 ई-पेपर | publicvoicenewsnetwork.in

जनता की आवाज़ • सत्य की सेवा • बिना डर, बिना समझौते

ताज़ा खबर
सूरत में निर्मिति आर्ट एग्जिबिशन का अंतिम दिन, 38 कलाकार शामिल212 साल में पहली बार दिखे दुर्गा के स्वर्ण आभूषणनेहरू पार्क में आज शास्त्रीय संगीत संध्या, सितार वादन से शुरुआतलेखक गांव में आज से अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव, 60 देशों के प्रतिनिधिजेलर 2 ने शनिवार को कमाए 24 करोड़ रुपयेम्यूजिक प्रोजेक्ट में हिमेश का माइक बंद, फिर भी गाते रहेरामायण के गीत मंगल रंग में रहमान अरिजीत की जुगलबंदीधुरंधर का फ्रीडिश प्रीमियर आज शाम सात बजे, हर घर पहुंचेगासूरत में निर्मिति आर्ट एग्जिबिशन का अंतिम दिन, 38 कलाकार शामिल212 साल में पहली बार दिखे दुर्गा के स्वर्ण आभूषणनेहरू पार्क में आज शास्त्रीय संगीत संध्या, सितार वादन से शुरुआतलेखक गांव में आज से अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव, 60 देशों के प्रतिनिधिजेलर 2 ने शनिवार को कमाए 24 करोड़ रुपयेम्यूजिक प्रोजेक्ट में हिमेश का माइक बंद, फिर भी गाते रहेरामायण के गीत मंगल रंग में रहमान अरिजीत की जुगलबंदीधुरंधर का फ्रीडिश प्रीमियर आज शाम सात बजे, हर घर पहुंचेगा
राष्ट्रीय

पीएम मोदी | Full Guide & News

दिनांक: Sunday, 28 June 2026 | समय: 02:38 PM | लेखक: | श्रेणी: राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को द्विपीय देश सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित किया। इस तरह पीएम ने 20वीं बार विदेशी संसद को संबोधित करने का नया कीर्तिमान स्थापित किया। पीएम मोदी ने सेशल्स की संसद को संबोधित करने का मौका देने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा, “सेशेल्स के साथ भारत का 50 साल पुराना रिश्ता है। उन्होंने कहा कि सेशेल्स के दिल में भारतीयों के लिए प्यार है। सेशेल्स के साथ भारत का प्यार का रिश्ता है और दोनों देश साझेदार हैं।”

विदेशी सरजमीं पर प्रधानमंत्री के संबोधन की बात करें तो 2014 में ही इसकी इबारत लिखी जा चुकी थी। 2014 में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद उन्होंने सबसे पहले भूटान, नेपाल, ऑस्ट्रेलिया और फिजी की संसदों को संबोधित किया था। अगले साल भी सिलसिला जारी रहा और 2015 में उन्होंने मॉरीशस की नेशनल असेंबली, श्रीलंका, मंगोलिया, ब्रिटेन और अफगानिस्तान की संसदों को संबोधित किया।

2016 में पीएम ने अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया और 2023 में दोबारा अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। इसके साथ ही वह ऐसे पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने, जिन्होंने अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को दो बार संबोधित किया। इन महत्वपूर्ण अवसरों के बीच उन्होंने 2018 में युगांडा, 2019 में मालदीव और 2024 में गुयाना की संसदों को भी संबोधित किया।

यह कारवां 2025 में और आगे बढ़ा, जब प्रधानमंत्री मोदी ने जुलाई में अपनी यात्राओं के दौरान घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो तथा नामीबिया की राष्ट्रीय संसदों को संबोधित किया। इसके बाद दिसंबर में उन्होंने इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया, जो अफ्रीका और ग्लोबल साउथ के साथ भारत के बढ़ते संबंधों को दर्शाता है।इस साल 25 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री मोदी ने यरुशलम की राजकीय यात्रा के दौरान इजरायल की संसद नेसेट को संबोधित कर इतिहास रचा। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने।

वहीं, सेशेल्स में भी ऐसा करने वाले वो भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। पीएम मोदी ने सेशेल्स रवाना होने से पहले ही इस बारे में बताया था। एक्स प्लेटफॉर्म पर पीएम मोदी ने कहा, “मैं सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करने वाला पहला भारतीय प्रधानमंत्री बनूंगा। यह अवसर दोनों देशों के मजबूत लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं को दर्शाता है। सेशेल्स में बसे भारतीय समुदाय से मिलने का भी अवसर मिलेगा, जिसने पीढ़ियों से दोनों देशों की मित्रता को मजबूत किया है।”

वैसे प्रधानमंत्री ने एक और इतिहास रचा! उन्हें सेशेल्स में भी सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया। सेशेल्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में उनके नेतृत्व के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को सेशेल्स की जनता और सरकार का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने यह सम्मान उन सभी देशों को समर्पित किया जो जलवायु परिवर्तन की चुनौती का सामना कर रहे हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण संरक्षण को अपना दायित्व मानते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “मुझे ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान से सम्मानित करने के लिए सेशेल्स की जनता, सरकार और राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी का आभार।”(इनपुट-आईएएनएस)

संबंधित ख़बरें

राष्ट्रीय

सूरत में निर्मिति आर्ट एग्जिबिशन का अंतिम दिन, 38 कलाकार शामिल

25 October 2026

सूरत में आयोजित निर्मिति-सूरत आर्ट एग्जिबिशन का रविवार, 25 अक्टूबर को अंतिम दिन है। डुमस स्थित नोमैड्स कैफे में आयोजित…

राष्ट्रीय

नेहरू पार्क में आज शास्त्रीय संगीत संध्या, सितार वादन से शुरुआत

25 October 2026

नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित नेहरू पार्क में रविवार, 25 अक्टूबर को शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा। एनडीएमसी…