Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

पार्षद प्रतिनिधियों ने अन्य व्यक्ती पर लगाए हस्तक्षेप के लगाय आरोप , विडियो हुऐ वायरल

Follow

Published on: 03-09-2023

पार्षद प्रतिनिधियों ने अन्य व्यक्ती पर लगाए हस्तक्षेप के लगाय आरोप , विडियो हुऐ वायरल

टीकमगढ़ नगर पालिका में 20 साल बाद कांग्रेस की परिषद चुनी गई। कांग्रेस परिषद के कार्यकाल को 1 साल से ज्यादा समय बीत गया है, लेकिन शहर में विकास कार्यों की गति थम गई है। नगर पालिका के रवैया से कांग्रेस के पार्षद नाराज चल रहे हैं। रविवार को महिला कांग्रेस पार्षद के पिता जब्बार खान ने वार्ड में विकास कार्य न होने से नाराज होकर सीएमओ को जमकर खरीखोटी सुनाई। इस दौरान उन्होंने सीएमओ बाहरी व्यक्ति से नोटशीट लिखवाने के आरोप लगाए।
दरअसल, आज नगर पालिका सीएमओ गीता मांझी ने महेंद्र सागर तालाब की सफाई के लिए सभी पार्षदों और कर्मचारियों को बुलाया था। सफाई अभियान के दौरान शहर के वार्ड नंबर 19 से कांग्रेस की पार्षद अलमी नाज बानो के पिता और नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रहे जब्बार खान सीएमओ पर भड़क उठे। उन्होंने सीएमओ के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे मदन सोनी पर विकास कार्यों में रोडा डालने की आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सीएमओ बाहरी व्यक्ति से नोटशीट लिखवाकर कम कर रही हैं। जबकि नोट सेट लिखने का काम नगर पालिका के कर्मचारियों का है। इस दौरान सीएमओ गीता मांझी ने मामला निपटाने का प्रयास किया, लेकिन कांग्रेस पार्षद के पिता बार-बार मदन सोनी पर सीएमओ को विकास कार्य नहीं करने की सलाह देने के आरोप लगाते रहे। इसके पहले शनिवार को दीनदयाल रसोई के शुभारंभ के मौके पर नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष बीजेपी पार्षद अभिषेक खरे ने भी सीएमओ पर बाहरी व्यक्ति से नोटशीट लिखवाने का आरोप लगाया था। आज कांग्रेसी पार्षदों ने भी सीएमओ पर विकास कार्य नहीं कराए जाने के आरोप लगाकर उनके सहयोगी मदन सोनी को जमकर भड़ास निकाली। इस दौरान महेंद्र सागर तालाब पर कांग्रेसी पार्षदों के अलावा शहर के अन्य लोग भी मौजूद रहे।

सीएमओ के रवैया से पार्षद नाराज
नगर पालिका सीएमओ के रवैया से भाजपा और कांग्रेस के पार्षद नाराज हैं। एक दिन पहले नपा अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने मंच से नगर पालिका सीएमओ को सभी पार्षदों के वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराए जाने की हिदायत दी थी। इसके पहले नपा उपाध्यक्ष सुषमा नायक के पति संजय नायक भी कई बार विरोध जाता चुके हैं। आज कांग्रेसी पार्षदों ने खुलेआम सीएमओ पर विकास कार्यों की अनदेखी के आरोप लगाए।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क