पहली राष्ट्रमंडल कबड्डी चैंपियनशिप आज से, भारत इंग्लैंड से खेलेगा

अहमदाबाद के वीर सावरकर खेल परिसर में शुक्रवार से पहली राष्ट्रमंडल कबड्डी चैंपियनशिप का आगाज़ हो रहा है। 23 से 31 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 13 देशों की 23 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 62 मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय पुरुष टीम अपने अभियान की शुरुआत आज इंग्लैंड के खिलाफ करेगी, जबकि महिला टीम मलेशिया से भिड़ेगी।
पुरुष वर्ग में 13 टीमों को दो समूहों में बांटा गया है। सुरजीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम ग्रुप ए में नाइजीरिया, मलेशिया, युगांडा, इंग्लैंड, तंजानिया और श्रीलंका के साथ है। भारत को इंग्लैंड के बाद 24 अक्टूबर को युगांडा, 25 को मलेशिया, 26 को नाइजीरिया, 27 को तंजानिया और 29 अक्टूबर को श्रीलंका से खेलना है।
महिला वर्ग में निधि शर्मा की कप्तानी वाली टीम ग्रुप ए में सिंगापुर, नाइजीरिया, युगांडा और मलेशिया के साथ है। दोनों वर्गों में हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जो 30 अक्टूबर को होंगे। फाइनल मुकाबले 31 अक्टूबर को खेले जाएंगे।
तस्वीर: https://commons.wikimedia.org/wiki/File%3AA_Kabaddi_match_at_2006_Asian_Games.jpg (CC BY 2.0)
