Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

परिषद् की बैठक में महिला पार्षद प्रतिनिधियों का बोल बाला, पार्षद प्रतिनिधि ने सीएमओ से पूंछा कितना चाहिए कमीशन, बीजेपी और कांग्रेस ने सीएमओ के खिलाफ़ खोला मोर्चा

Follow

Published on: 11-09-2023

परिषद् की बैठक में महिला पार्षद प्रतिनिधियों का बोल बाला, पार्षद प्रतिनिधि ने सीएमओ से पूंछा कितना चाहिए कमीशन, बीजेपी और कांग्रेस ने सीएमओ के खिलाफ़ खोला मोर्चा

नगर पालिका टीकमगढ़ की परिषद की बैठक काफी हंगामादार रही जहां कांग्रेस और भाजपा के पार्षद के द्वारा सीएमओ से शिकायत की गई तो वहीं देखा गया कि इस परिषद की बैठक में महिला पार्षदों की पति का बोलबाला दिखाई दिया महिला पार्षद मौजूद होने के बाद भी उनके पति द्वारा परिषद में बोला गया उसे साफ जाहिर होता है की महिलाओं को उनके द्वारा बोलने का अधिकार नहीं दिया गया महिला पार्षद की मौजूदगी में प्रतिनिधि सवाल जवाब कर रहे थे यहां तक की उपाध्यक्ष प्रतिनिधि संजय नायक द्वारा अपने वार्ड में काम ना होने से ना खुशी जहर करते हुए उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की बात भी कह डाली लेकिन शायद वह भूल गए थे कि नगर पालिका में उपाध्यक्ष वह नहीं उनकी पत्नी है और वह अपनी पत्नी की तरफ से बोल रहे थे उनकी पत्नी भी वहां मौजूद थी लेकिन उनके द्वारा ऐसा कुछ नहीं बोला गया वहीं दूसरी ओर देखा गया कि वार्ड नंबर 27 की पार्षद प्रतिनिधि ध्रुव यादव की पत्नी वार्ड नंबर 27 से पार्षद है उनके द्वारा सीएमओ से सीधा पूछा गया कि भुगतान का आप कितना कमीशन लेगी पूरी परिषद में बताइए आखिर क्यों भुगतान नहीं किया जा रहा कितना कमीशन आपको चाहिए पार्षद पति बोलते रहे और महिला पार्षद चुपचाप बैठी रही जबकि सीएमओ भी एक महिला है उनके द्वारा भी आवाज नहीं उठाई गई कुल मिलाकर हंगामा के साथ परिषद की बैठक समाप्त हुई और नगर का विकास फिर से रुक गया

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क