Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

पंचपरगनिया भाषा के छात्रों का बनभोज सह पुस मिलन समारोह

Follow

Published on: 07-01-2024

राॅंची (झारखंड)। पंचपरगनिया भाषा विकास केंद्रीय समिति, बूंण्डू के द्वारा वनभोज सह पुस मिलन समारोह का आयोजन बुंडू स्थित सूर्य मंदिर परिसर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. दीनबंधु महतो ने पंचपरगनिया संस्कृति और टुसू पर्व की ऐतिहासिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि टुसू नामक कन्या काशीपुर राजा की पुत्री थी।

उसकी स्मृति में टुसू पर्व का आयोजन किया जाता है। समिति के सचिव डॉ. करम चंद्र अहीर ने वर्तमान पीढ़ी को अपनी भाषा संस्कृति को बचाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। टुसू पर्व पंचपरगनिया संस्कृति की धरोहर है इसे संरक्षण देकर टुसू संस्कृति को विश्व पटल पर स्थापित करने की बात कही।

इस अवसर पर राॅंची विश्वविद्यालय पंचपरगनिया विभाग, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, पांच परगना किसान कॉलेज, डोरंडा कॉलेज राॅंची के छात्र-छात्राओं के द्वारा टुसू आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

इस मौके पर गौरेन्द्र नाथ गोंझू, प्रो. लखींद्र मुंडा, प्रो. लक्ष्मीकांत प्रमाणिक, हलधर अहीर, सहदेव महतो, दिनेश प्रसाद सिंह, राम दुर्लभ सिंह मुंडा, रमाकांत महतो, पुरेंद्रनाथ अहीर, राजकिशोर स्वांसी, प्रो. विद्यासागर यादव, प्रो. कृष्ण सिंह मुंडा सैनाथ सिंह मुंडा, रूपेश, सुदर्शन, धर्मेंद्र, चंद्रदेव आदि उपस्थित थे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क