Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

निर्विरोध सोना देवी के नाम उचित दर विक्रेता (कोटेदार ) दुकान का हुआ चयन

Published on: 07-12-2023

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

निर्विरोध सोना देवी के नाम उचित दर विक्रेता (कोटेदार ) दुकान का हुआ चयन

बस्ती (कप्तानगंज ) – जय भीम अजीविका स्वयं सहायत समूह पगार की सदस्य सोना देवी के नाम निर्विरोध उचित दर विक्रेता दुकान (कोटेदार )का चयन हुआ है ।
आपको बता दें कि विकासखण्ड कप्तानगंज के अर्न्तगत ग्राम पंचायत पगार में लगभग 01 वर्ष से उचित दर विक्रेता (कोटेदार ) दुकान बर्खास्त होने के कारण किसी के नाम से आवंटित नही था । ग्रामीणों की शिकायत पर उचित दर विक्रेता दुकान संख्या – 20125599 को दिनांक – 20-10-2022 को आपूर्ति निरीक्षक हर्रैया ने निलंबित कर दिया था बाद में उचित दर विक्रेता (कोटेदार ) पर गंभीर आरोप लगने के कारण जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेकर जांच ठीम द्वारा जांच कराया था जिसमें ग्रामीणों द्वारा लगाया गया गंभीर आरोप सही पाया गया था जिस पर जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी ने उचित दर विक्रेता (कोटेदार ) दुकान संख्या – 20125599 को बर्खास्त कर दिया था । जिससे समस्त ग्रामीणों को लगभग 01 किमी. दूर से राशन लेने के लिए जाना पड़ता था प्रधान प्रतिनिधि आशा राम चौधरी एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य राम वृक्ष ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए लगातार परिश्रम करके नये उचित दर विक्रेता (कोटेदार ) दुकान आवंटित करने के लिए उपजिलाधिकारी हर्रैया से आदेश जारी करवाया था । उप जिला अधिकारी हर्रैया विनोद कुमार पाण्डेय के आदेश कार्यालय पत्रांक संख्या – 307 / उ0 जि० अ० – आपूर्ति प्रस्ताव / 2023 दिनांक -13-09-2023 के अनुपालन के क्रम में उचित दर विक्रेता के चयन/ प्रस्ताव हेतु ग्राम पंचायत पगार में खुली ग्राम सभा की बैठक दिनांक – 07-12-2023 को प्राथमिक विद्यालय पगार प्रांगण में दिन में 12.00 बजे निर्धारित समय पर की गयी उचित दर विक्रेता (कोटेदार ) दुकान के चयन की आरक्षण श्रेणी अनुसूचित जाति थी । जय भीम अजीविका स्वयं सहायता समूह की समस्त महिला सदस्य अनुसूचित जाति की थी । जिसमें सोना देवी ने मात्र अकेले उचित दर विक्रेता (कोटेदार ) दुकान के लिए नामांकन किया था । ग्रामीणों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से सोना देवी पत्नी राजेन्द्र प्रसाद का उचित दर विक्रेता (कोटेदार ) दुकान के लिए चयन हुआ । ग्राम प्रधान मालती देवी की अध्यक्षता में खुली बैठक में एडीओं आईएसबी नरेन्द्र पाण्डेय ,सचिव मो. शकिल , प्रधान प्रतिनिधि आशा राम चौधरी, राम वृक्ष क्षेत्र पंचायत सदस्य, कप्तानगंज पुलिस एवं चन्द्रभान यादव , विनय कुमार, त्रियम्बक पाण्डेय , पप्पू तिवारी , मनोज चौधरी , नवीन श्रीवास्तव , जोखू , संचित , गया प्रसाद आदि समस्त ग्रामीण मौके पर उपस्थिति रहे ।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क