Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Published on: 01-09-2023

कांकेर । राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा आज कांकेर जिले के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत फॉर्म 06, फॉर्म 07 एवं फॉॅर्म 08 को त्रुटिरहित ढंग से भरने के संबंध में वर्चुअल माध्यम से विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। दिव्यांग मतदाताओं को चिन्हांकित करने तथा उनकी मार्किंग करने के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता होने पर उन्हें डाक मत पत्रों से मतदान करने की सुविधा दी जा सकती है, लेकिन यह सुविधा वैकल्पिक होगी। फॉर्म 07 में विलोपन संबंधी कार्य को बड़ी सावधानी से करने की सलाह देते हुए उन्होंने बताया गया कि मतदाता की मृत्यु होने, स्थाई रूप से स्थानांतरित होने पर विलोपन का फॉर्म भरा जावे। फॉर्म 08 को भी त्रुटिरहित भरने के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया गया। संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बीएलओ को प्राप्त आवेदनों में से 05 प्रतिशत आवेदनों का अनिवार्य रूप से भौतिक सत्यापन करने के लिए सभी सुपरवाईजरों को निर्देशित किया गया। बीएलओ रजिस्टर भरवाने के निर्देश भी दिये गये।
कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने प्रशिक्षण में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में कांकेर जिला ने बढ़िया कार्य किया है, इसे बनाये रखें। सभी अधिकारी ऐसा काम करें कि कोई त्रुटि न हो। बीएलओ को प्राप्त आवेदनों में से 05 प्रतिशत आवेदनों का सभी सुपर वाईजर घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन करें तथा अपने रिपोर्ट में ग्रामीणों का भी हस्ताक्षर लिया जाये। उन्होंने कहा कि जो भी बीएलओ त्रुटिरहित कार्य करेंगे तथा शत-प्रतिशत शुद्ध मतदाता सूची तैयार करेंगे, उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर भी पुरस्कृत किया जायेगा। उन्हांने बताया कि जिले के सभी मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा आज रैपसांग का लांच किया गया, इसे जिला निर्वाचन कार्यालय कांकेर के द्वारा तैयार किया गया है। प्रशिक्षण में सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं सुपर वाईजर मौजूद थे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क