Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

नवागंतुक जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने किया पदभार ग्रहण

Published on: 21-09-2023

रायबरेली। जनपद के नवागंतुक जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट स्थित ट्रेजरी मे विधिवत कार्यभार ग्रहण कर किया। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर वर्ष 2013 बैच की आई0ए0एस0 अधिकारी है। मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर इससे पूर्व प्रयागराज, मेरठ, बस्ती, सिद्धार्थ नगर जनपदों में अपनी सेवाएं दे चुकी है।

जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभ परक योजनाओं को अंतिम छोर पर बैठे गरीब, पीड़ित व्यक्ति को शासन की सुविधाओं से लाभान्वित कराना, न्याय दिलाने के साथ ही जनपद में कानून व्यवस्था, शासन की योजनाओ व संकल्पों के अनुरूप आमजन को लाभ दिलाना आदि प्राथमिकताओ में शामिल होगा है।

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमताओ पर जांच कर नियमानुसार कार्यवाही होगी। जनपद के विकास कार्यो को गुणवत्तायुक्त युद्धस्तर व समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा। शासकीय कार्यो में शिथिलता, लापरवाही बरतने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के विरूद्ध भी कठोर कार्यवाही की जायेगी। टीम भावना से कार्य कराये जायेंगे तथा अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखकर उनके विरूद्ध कार्यवाही भी की जायेगी।

डीएम ने कहा कि शिकायतों व आई0जी0आर0एस0 की समस्याओं पर विशेष ध्यान देकर उसका गुणवत्तापरक निस्तारण कराया जायेगा। प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से कटिबंध है इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शीर्ष प्राथमिकताओं के साथ समस्याओं पर ध्यान देने के साथ ही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुचाया जाएगा।

इस दौरान दौरान मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रफुल्ल त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी वित्त पूजा मिश्रा सहित नगर मजिस्टेट प्रकाश चंद उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क