LIVE राष्ट्रीय संस्करण Sunday, 25 October 2026 ई-पेपर | publicvoicenewsnetwork.in

जनता की आवाज़ • सत्य की सेवा • बिना डर, बिना समझौते

ताज़ा खबर
सूरत में निर्मिति आर्ट एग्जिबिशन का अंतिम दिन, 38 कलाकार शामिल212 साल में पहली बार दिखे दुर्गा के स्वर्ण आभूषणनेहरू पार्क में आज शास्त्रीय संगीत संध्या, सितार वादन से शुरुआतलेखक गांव में आज से अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव, 60 देशों के प्रतिनिधिजेलर 2 ने शनिवार को कमाए 24 करोड़ रुपयेम्यूजिक प्रोजेक्ट में हिमेश का माइक बंद, फिर भी गाते रहेरामायण के गीत मंगल रंग में रहमान अरिजीत की जुगलबंदीधुरंधर का फ्रीडिश प्रीमियर आज शाम सात बजे, हर घर पहुंचेगासूरत में निर्मिति आर्ट एग्जिबिशन का अंतिम दिन, 38 कलाकार शामिल212 साल में पहली बार दिखे दुर्गा के स्वर्ण आभूषणनेहरू पार्क में आज शास्त्रीय संगीत संध्या, सितार वादन से शुरुआतलेखक गांव में आज से अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव, 60 देशों के प्रतिनिधिजेलर 2 ने शनिवार को कमाए 24 करोड़ रुपयेम्यूजिक प्रोजेक्ट में हिमेश का माइक बंद, फिर भी गाते रहेरामायण के गीत मंगल रंग में रहमान अरिजीत की जुगलबंदीधुरंधर का फ्रीडिश प्रीमियर आज शाम सात बजे, हर घर पहुंचेगा
राष्ट्रीय

देश में 2900 किलोमीटर नमो भारत कॉरिडोर की पहचान

दिनांक: Friday, 23 October 2026 | समय: 04:02 PM | लेखक: | श्रेणी: राष्ट्रीय

भुवनेश्वर। देश के बड़े शहरों के बीच तेज रफ्तार रेल संपर्क बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने करीब 2900 किलोमीटर लंबाई के संभावित नमो भारत कॉरिडोर की पहचान की है। इन मार्गों के विकसित होने से महानगरों और उनके आसपास के क्षेत्रों के बीच सफर काफी आसान और तेज हो सकेगा।

एनसीआरटीसी ने शुक्रवार को ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित 19वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन में अपनी प्रदर्शनी के माध्यम से इस योजना की जानकारी दी। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। सम्मेलन 23 और 24 अक्टूबर को आयोजित हो रहा है।

एनसीआरटीसी के अनुसार दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर अक्टूबर 2023 में परिचालन शुरू होने के बाद से अब तक 4.5 करोड़ से अधिक यात्री यात्राएं दर्ज की जा चुकी हैं। इस मार्ग पर रोजाना एक लाख से अधिक यात्री सफर कर रहे हैं। इसी सफलता को देखते हुए देश के अन्य क्षेत्रों में भी नमो भारत जैसी क्षेत्रीय रेल सेवा शुरू करने की संभावनाओं पर जोर दिया जा रहा है।

तस्वीर: Wikimedia Commons ()

संबंधित ख़बरें

राष्ट्रीय

सूरत में निर्मिति आर्ट एग्जिबिशन का अंतिम दिन, 38 कलाकार शामिल

25 October 2026

सूरत में आयोजित निर्मिति-सूरत आर्ट एग्जिबिशन का रविवार, 25 अक्टूबर को अंतिम दिन है। डुमस स्थित नोमैड्स कैफे में आयोजित…

राष्ट्रीय

नेहरू पार्क में आज शास्त्रीय संगीत संध्या, सितार वादन से शुरुआत

25 October 2026

नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित नेहरू पार्क में रविवार, 25 अक्टूबर को शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा। एनडीएमसी…