Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

देश के स्मार्ट शहरों की रैंकिंग में रांची ने लगाई बड़ी छलांग

Follow

Published on: 08-12-2023

●स्मार्ट सिटी मिशन के शहरों में रांची बना सेकंड टॉपर

●केंद्र द्वारा जारी आज की रैंकिंग में रांची दूसरे पायदान पर

●देश के 100 स्मार्ट शहरों में रांची दूसरे पायदान पर

●स्मार्ट सिटी वाले राज्यों में झारखंड बना नंबर वन

●ऑल ओवर परफॉर्मेंस के आधार पर मिली रैंकिंग

(झारखंड)। देश के 100 स्मार्ट शहरों में हो रहे विकास कार्यों के मूल्यांकन के आधार पर होने वाली लाइव रैंकिंग में झारखंड की राजधानी रांची स्मार्ट सिटी ने बड़ी छलांग लगाई है और पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं स्मार्ट सिटी वाले शहरों में विकास के आधार पर केंद्र द्वारा जारी संबंधित राज्यों की रैंकिंग में झारखंड को देश भर में अव्वल स्थान प्राप्त हुआ है। वैसे लगातार स्मार्ट सिटी द्वारा किए जा रहा है कार्यों की बदौलत रांची देश के टॉप 10 शहरों में अपना स्थान सुरक्षित रखने का काम किया है।

आपको बताना चाहेंगे कि रांची के धुर्वा क्षेत्र में विकसित हो रहे रांची के स्मार्ट सिटी में आधारभूत संरचना के विकास का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और बहुत जल्द बाकी का कार्य पूरा हो जाएगा। वहीं तीन चरणों में आवासीय,मिक्स यूज, इंस्टिट्यूशनल,हेल्थ सेक्टर और पब्लिक सेमी पब्लिक नेचर के कई बड़े प्लॉट का इ ऑक्शन भी संपन्न हो चुका है।चौथे चरण के ऑक्शन का कार्य प्रक्रियाधीन है।

रैंकिंग के लिए सरकार द्वारा निर्धारित मानदंड

  1. स्मार्ट सिटी मिशन की योजनाओं के तहत हो रहे विकास कार्यों के पूर्ण होने पर मिलने वाला अंक।

२.नन एससीएम के तहत चल रही योजनाओं के पूर्ण होने पर प्राप्त होने वाला अंक।

३.फंड यूटिलाइजेशन।

४.पिछले माह का एक्सपेंडिचर।

५. इंडिया साइकिल फॉर चेंज और ट्रांसपोर्ट फॉर ऑल के लिए उठाए गए कदम।

  1. ट्यूलिप के तहत विभिन्न क्षेत्रों में पढ़ाई कर रहे बच्चों को कराए गए इंटर्नशिप ।
  2. सिटी लेवल एडवाइजरी फॉर्म की बैठकों इत्यादि।

रैंकिंग में प्राप्त अंक

इस रैंकिंग में कुल 350 अंकों में रांची को 324.48 अंक प्राप्त हुआ है,वहीं प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले गुजरात के शहर सूरत को 335.79 अंक प्राप्त हुआ है। राज्यों की श्रेणी में झारखंड को 350 अंकों में 324.48 अंक प्राप्त हुआ है।

सीएम और विभागीय सचिव को दिया श्रेय

रांची स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री अमित कुमार ने कहा कि रांची स्मार्ट सिटी में हो रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता विश्व स्तरीय है और हमारी कोशिश है कि जो प्लॉट्स ऑक्शन किए जा रहे हैं उसे पर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू हो और हम झारखंड की जनता को बेहतर नागरिक सेवाओं के साथ एक विश्व स्तरीय शहर दे सकें। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री झारखंड श्री हेमंत सोरेन जी और नगर विकास एवं आवास विभाग के विभागीय सचिव श्री विनय कुमार चौबे सर के दिशा निर्देश में शहर का विकास कार्य तेजी से चल रहा है और आधारभूत संरचना का कार्य जल्द पूरा हो जाएगा।

स्मार्ट सिटी की क्या है अद्यतन स्थिति

गौरतलब है कि राँची स्मार्ट सिटी के तहत् आधारभूत संरचना विकसित करने का कार्य अंतिम चरण में है। राँची स्मार्ट सिटी के तहत् विकसित कमांड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर 2021 में ही पूर्ण हो चुका है और यह योजना पूर्ण रूप से कार्य कर रही है। इसके तहत् राँची में ट्रैफिक मैनेजमेंट, निगरानी जैसे कार्य से शहरवासियों को लाभ मिल रहा है। वहीं कमांड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर से प्रतिदिन लगभग तीन हजार यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों की सूची राँची पुलिस को मुहैया करायी जा रही है ताकि उनका ई-चालान निर्गत किया जा सके।

इसके अलावा स्मार्ट सिटी में राज्य पोषित अर्बन सिविक टॉवर परियोजना का कार्य अपने अंतिम चरण में है। वहीं 656 एकड़ भूमि में बन रहे राँची स्मार्ट सिटी एबीडी एरिया का कार्य भी लगभग पूर्ण हो चुका है। इसके साथ ही
पब्लिक बाईसिकल शेयरिंग सिस्टम के तहत् राँची वासियों को बाईसिकल का लाभ मिल रहा है।

स्मार्ट सिटी के सीईओ ने जताई खुशी

इस अवसर पर राँची स्मार्ट सिटी लि० के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्री अमित कुमार ने पूरे हर्ष के साथ राँची स्मार्ट सिटी की पूरी टीम और संबंधित एजेन्सियों को शुभकामनायें देते हुए यह उम्मीद जताया कि राँची स्मार्ट सिटी का कार्य स्मार्ट सिटी मिशन के पूर्ण होने से पहले पूर्ण कर लिया जायेगा

शहर के नागरिकों को मिल रहा लाभ

उन्होंने कहा कि पैन सिटी में भी इंटेलिजेंट कमांड सेंटर की मदद से लोगों को कई मदद पहुंचाई जा रही है वहीं शहर के क्राइम कंट्रोल और ट्रैफिक के संचालन में पहले से काफी अंतर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि नॉन एससीएम प्रोजेक्ट के तहत स्मार्ट सिटी के कई इंपैक्टफुल प्रोजेक्ट राज्य सरकार की ओर से शहर को स्मार्ट बनने के लिए चलाए जा रहे हैं। श्री कुमार ने रांची स्मार्ट सिटी के पदाधिकारी , कर्मियों और पूरी टीम को इस कार्य के लिए बधाई दिया।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क