Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

तापमान में गिरावट व शीतलहरी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने किया बैठक, विधि व्यवस्था की समीक्षा कर सतर्कता बरतने का दिया गया निर्देश

Follow

Published on: 18-01-2024

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवम वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने की प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक

ठंड को लेकर स्कूलों के समय में बदलाव का अनुपालन कराने तथा प्रमुख चौक चौराहों में अलाव व्यवस्था के दिये निर्देश

विधि व्यवस्था की समीक्षा कर सतर्कता बरतने का दिया गया निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। तापमान में गिरावट व शीतलहरी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन काफी सजग है। ठंड से किसी प्रकार से कोई नुकसान नहीं हो इसे देखते हुए जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवम वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि आगामी 25 जनवरी तक तापमान में ऐसे ही गिरावट बने रहने की सम्भावना है। बच्चों के स्वास्थ सुरक्षा को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त / गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में दिनांक 19.01.2024 से दिनांक 25.01.2024 तक के लिये वर्ग-KG से वर्ग-05 तक की कक्षायें पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक संचालित करने का आदेश जारी किया है।

वहीं वर्ग-06 से वर्ग-12 तक की कक्षायें पूर्ववत् पूर्वाह्न 09:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक संचालित होंगी। मध्याह्न भोजन पूवर्वत चालू रहेगा।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा सभी बीडीओ/ सीओ व थाना प्रभारी व नगर निकाय पदाधिकारी को लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि गरीब, बेसहारा, खुले में सोने वाले लोगों को अनिवार्य रूप से रैन बसेरा या नजदीकी सामुदायिक भवन पहुंचाएं। ठंड से बचाव को लेकर सभी प्रमुख चौक चौराहों व सार्वजनिक स्थलों में अलाव की व्यवस्था रखें। बेसहारा लोगों के लिए रैन बसेरा व सामुदायिक भवनों में भोजन का इंतजाम रखें।

बैठक में विधि व्यवस्था की भी समीक्षा कर सभी सम्बन्धित पदाधिकारियों को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, सिटी एसपी श्री मुकेश लुणायत, रूरल एसपी श्री ऋषभ गर्ग, एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री राजीव रंजन, एसडीएम घाटशिला श्री सत्यवीर रजक तथा अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ व डीएसपी ऑनलाइन बैठक से जुड़े।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क