Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

डी.ए.वी. परासी में शिक्षक दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Published on: 05-09-2023

सोनभद्र। “शिक्षक समाज एवं राष्ट्र की रीढ़ है,उसके कंधों पर देश की तक़दीर है।” इस उक्ति को सार्थक बनाने के उद्देश्य से डी.ए.वी. परासी में अद्भुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की नज़ीर पेश की गई। आज के इस आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती पुष्पांजलि साहू के डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर विशेष पर कक्षा ग्यारह और बारहवीं के बच्चों द्वारा प्रतीकात्मक आदर्श शिक्षण प्रस्तुत किया गया। बच्चे शिक्षक के प्रतिरूप में बहुत उत्साहित एवं प्रफुल्लित दिखे। इस क्रम में बच्चों द्वारा संचालित एवं आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे विद्यालय परिसर को गुरूजनों के प्रति श्रद्धा भाव से सराबोर कर दिया। इस खास मौके पर अपने प्रेरक उद्बोधन में प्राचार्या ने बच्चों को अपने शिक्षकों के प्रति श्रद्धा भाव रखते हुए उनके द्वारा पढ़ाये गए पाठों को आत्मसात करने एवं उनकी आज्ञा का पालन करते हुए उनके निर्देशन एवं सलाह से अपने जीवन को सँवारने की सीख दी। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षक राष्ट्रपति डॉ.राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेते हुए उनके द्वारा बताये गए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क