शिक्षा की जड़े कड़वी, किन्तु फल मीठा होता है- संध्या एल पाण्डेय
शक्तिनगर (सोनभद्र)। डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास पूर्वक डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णन् जी के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया गया।
प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती संध्या एल पाण्डेय ने शिक्षक दिवस के महत्व को
बताते हुए कहा कि शिक्षक का स्थान कोई भी दूसरा व्यक्ति नहीं ले सकता है।
डी ए वी कॉलेज प्रबन्ध कर्त्री समिति के अध्यक्ष पद्म डॉ पूनम सूरी के संदेश को पढ़ा I
डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णन् जी के बारे मे बताते हुए उन्होंने कहा कि वे एक दार्शनिक, शिक्षक और भारत के दूसरे राष्ट्रपति थे।
यह दिन शिक्षकों और छात्रों दोनों के लिए प्रेरणा का श्रोत है I इस पावन अवसर पर विद्यालय में सम्पन्न हुई
विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण का कार्य भी प्राचार्या के कर कमलों से सम्पन्न हुआ I
जिसमें प्रमाण पत्र एवं पदक वितरित किये गए I इस अवसर पर कक्षा 12वीं के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुति दी गई।
Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi) Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है। Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।
राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क