Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

जैन दर्शन के शाश्वत पर्वाधिराज पर्युषण दशलक्षण पर्व के तीसरे दिन जिनालयों में भक्ति की धूम

Published on: 21-09-2023

झांसी: नगर में जैन दर्शन के शाश्वत पर्वाधिराज पर्युषण दशलक्षण पर्व के तीसरे दिन समस्त जिनालयों में भक्ति की धूम रही। जैन श्रद्धालुओं द्वारा प्रातः काल से श्रीजी का अभिषेक,शांतिधारा,पूजन की गई। बाहर से पधारे हुए अतिथि विद्वानों के द्वारा तत्त्वार्थ सूत्र का वाचन किया गया। शाम को अत्यंत भक्तिभाव पूर्वक भगवान की संगीतमय मंगल आरती की गई।
कई श्रावक श्राविकाएं 24 घंटे में मात्र एक ही समय भोजन पानी ग्रहण करके एकाशन व्रत तो कई श्रद्धालु निर्जल उपवास की कठिन साधना कर रहे हैं।
गांधी रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मंदिर में वरुण जैन एवम् दीपांक सिंघई के निर्देशन में गौरव जैन “नीम”, दिव्यांश जैन,अनिल जैन “कल्लू”,शुभम जैन “छोटू”, सौरभ जैन “गीतकार”,अनूप जैन “सनी”,मयंक जैन लाला,अविनाश मड़वैया,रवि जैन,शुभम जैन “जैरी”,सौरभराज जैन,वैभव जैन,अनुभव जैन,आग्रह जैन,सौरभ जैन “बिजली”,अनूप जैन,राहुल जैन,शानू जैन,कमल जैन “चाय वाले”,सुकमाल जैन “गुदरी”, के द्वारा जिनेन्द्र प्रभु का अभिषेक,शांतिधारा कर पूजन संपन्न हुई।
करगुंवा क्षेत्र में पहाड़ी पर बने श्री चंद्रोदय तीर्थ पर स्थित भव्य जिनालय में चंद्रप्रभु भगवान का विधिविधान पूर्वक अभिषेक,शांतिधारा सौरभ जैन सर्वज्ञ के मंत्रोच्चार निर्देशन में वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप जैन चैनू,सजल जैन,अंकित सर्राफ,अंशुल जैन द्वारा की गई। श्रीमति निकिता जैन ने विश्व में विद्यमान सभी जीवों के लिए सुख, शांति समृद्धि की कामना करते हुए उत्तम आर्जव धर्म की आराधना की। इस दौरान सौरभ जैन सर्वज्ञ ने बताया कि ऋजु यानि सरल भावों को मन और जीवन धारण करना ही “उत्तम आर्जव धर्म” है।आचार्यों ने धर्म ग्रंथों में लिखा है जो कुटिल विचार नही करता है, कुटिल कार्य नहीं करता है और कुटिल बात नही बोलता है तथा अपने दोष नहीं छिपाता है वह व्यक्ति आर्जव धर्म का धारक होता है।

कई लोग कर रहे है एकाशन (24 घंटे में एक समय भोजन) और उपवास व्रत की कठिन साधना

जैन दर्शन के शाश्वत पर्वाधिराज पर्युषण दशलक्षण पर्व के तीसरे दिन जिनालयों में भक्ति की धूम

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क