Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

जिसकी कल्पना नहीं थी वह अयोध्या धाम के रूप में देखने को मिल रहा है : अनमोल वर्मा

Follow

Published on: 14-01-2024

सुन्दरनगर के विभिन्न इलाकों में सैकड़ो की संख्या में पुरुष एवं महिलाओं ने घुमाया भव्य अक्षत कलश यात्रा

जमशेदपुर (झारखंड)। अयोध्या के राम जन्मभूमि में बन रहे भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के अनुसार सुन्दरनगर के विभिन्न इलाकों में सैकड़ो की संख्या में पुरुष एवं महिलाओं ने गाजे बाजे एवं जय श्री राम के नारे के उद्घोष के बीच भव्य अक्षत कलश यात्रा निकाला गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से माँ विंध्यवासिनी सेवा समिति सुन्दरनगर के सभी पदाधिकारी गण उपस्थित हुए।

मौके में उपस्थित जिप अध्यक्ष बारी मुर्मू ने कहा कि इस अक्षत यात्रा में अयोध्या जाने का निमंत्रण दिया साथ ही आगामी 22 जनवरी को संध्या अपने-अपने घरों के समक्ष 11 दीपक जलाएं और पुरे देश में दीपावली मनाये। उपस्थित पूर्व विधायक मेनका सरदार ने कहा कि 500 वर्षो के त्याग बलिदान और प्रयासों के बाद 22 जनवरी का शुभ दिन आया हैं इसलिए श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन सभी लोग अपने अपने घरों को दीपक से सजायें और मंदिरों को भी जगमग कर दें।

युवा समाजसेवी अनमोल वर्मा ने कहा कि जिस मंदिर की कल्पना लोगों ने सपनों में नहीं सोचा होगा वैसे अयोध्या धाम के रूप में हम सभी को देखने को मिल रहा है पूरा देश राममय हो गया है
सुन्दरनगर शिव शक्ति मंदिर से जुड़ी हुई महिलाओं ने भगवा साड़ी पहन कर भव्य अक्षत कलश यात्रा निकाली जो सुन्दरनगर सार्वजनिक दुर्गा पूजा मैदान से सुन्दरनगर चौक होते हुए सुन्दरनगर शिव शक्ति मंदिर में आरती के बाद संपन्न हुआ।

लगभग तीन किलोमीटर के कुल अक्षत कलश यात्रा को विभिन्न मंदिरों में ले जाकर कलश की विधि विधान से पूजा की गई। महिलाएं जय श्रीराम के नारे के साथ भगवान श्रीराम के धुन में जमकर थिरकते हुए पुरे यात्रा में नंगे पांव शामिल हुए ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद की अध्यक्ष बारी मुर्मू, पोटका विंधानसभा की पूर्व विधायक मेनका सरदार, राजनारायण सिंह, रविन्द्र सिंह, रामानंद वर्मा, विकास सिंह, जयकांत सिंह, अम्बुज कुमार, जय कृष्णा मिश्रा, जया भारती, पप्पु वर्मा, मनोज पोद्दार, उषा शर्मा, चंद्रभूषण सिंह, सैलेन्द्र सिंह, दूधनाथ सिंह, चंद्रकेतु सिंह, उमाकांत मिश्रा, संजय कुमार, अशोक कुमार, हरि शंकर सिंह, संतन ओझा, कमलेश सिंह, अपर्णा मुख़र्जी, सारिका देवी, जया पाण्डेय, अंजली श्रीवास्तव, प्रियंका मोहन्ता, हर्ष राज, गुड़िया देवी, ममता चक्रवर्ति, सारिका सिंह, कंचन पाण्डेय,भवेश प्रसाद, अपर्णा घोषाल, पूनम सिंह, प्रभावती देवी, अजय पाण्डेय, समीर सिंह, कंचन ओझा, ममता कुमारी, अनामिका देवी, कविता ओझा, कुमकुम सिंह, माधुरी पात्रो, मानषी कुमार, सहित काफ़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल थे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क