Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

जिले के 2 पंचायतों में आयोजित हुआ ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत शिविर, विधायक पोटका एवं माननीय विधायक जुगसलाई शिविर में हुए शामिल, लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का किया वितरण

Follow

Published on: 03-12-2023

पंचायत स्तरीय शिविर में पहुंचे बड़ी संख्या में ग्रामीण, सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का दिया गया लाभ

सरकार की योजनाओं का लाभ लें ग्रामीण, महिला, बुजुर्ग, युवा, बालिका सभी को दिया जा रहा सरकार की योजनाओं का लाभ… श्री मंजूनाथ भजन्त्री, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त

जमशेदपुर (झारखंड)। जिले के पोटका प्रखंड अंतर्गत कुलडीहा पंचायत तथा जमशेदपुर सदर के बड़ाबांकी पंचायत में ‘आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना, अबुआ आवास योजना, गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना, बिरसा सिंचाई कूप सर्वधन योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ लेने हेतु अलग अलग स्टॉल में लाभुक बड़ी संख्या में योजनाओं की जानकारी लेने एवं आवेदन जमा करने पहुंचे। वहीं कार्यक्रम में ऑन द स्पॉट कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी आमजनों को दिया गया।

इन पंचायत स्तरीय शिविर में पेंशन स्वीकृति, मनरेगा जॉब कार्ड, कम्बल वितरण का लाभ, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित सावित्री बाई फुले समृद्धि योजना, अबुआ बीर अबुआ दिशोम अभियान के तहत वन पट्टा जैसे कई योजनाओं का ऑन द स्पॉट स्वीकृति से लाभुकों में काफी खुशी देखी जा रही। पंचायतों में आयोजित शिविर में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से सभी लाभुकों के बीच पौधा का वितरण किया गया।

माननीय विधायक पोटका, माननीय विधायक जुगसलाई शिविर में हुए शामिल

माननीय विधायक पोटका श्री संजीव सरदार ने पोटका प्रखण्ड तथा माननीय विधायक जुगसलाई श्री मंगल कालिंदी ने जमशेदपुर सदर प्रखंड में आयोजित शिविर का जायजा लिया, इस दौरान उन्होंने लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण कर आगामी सभी शिविरों में बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए आमजनों को प्रेरित भी किया।

माननीय विधायकगण ने कहा कि सरकार आपके पंचायत में आपके द्वार तक चल कर आ रही है योजनाओं का लाभ देने के लिए। जिला प्रशासन के जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखण्ड के पदाधिकारी कर्मी लगातार आपके बीच रहकर योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं, इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं । राज्य सरकार सभी वर्गों के कल्याण की दिशा में कई योजनाएं संचालित कर रही, पंचायत स्तरीय शिविर में शामिल होकर योजनाओं का लाभ उठाएं।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क