Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने किया ई०वी०एम० डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का शुभारंभ, मोबाइल डेमोंसट्रेशन वैन को किया रवाना

Follow

Published on: 10-01-2024

रामगढ़ (झारखंड)। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड रांची के निर्देशानुसार पूरे राज्य में मतदाताओं को ई०वी०एम० के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 10 जनवरी 2024 से 28 फरवरी 2024 तक ई०वी०एम० डेमोंसट्रेशन केंद्र एवं मोबाइल डेमोंसट्रेशन वैन के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाना है। इसी क्रम में बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार ने समाहरणालय स्थिति ईवीएम डेमोंसट्रेशन सेंटर का फीता काटकर शुभारंभ किया।

साथ ही ईवीएम मोबाइल डेमोंसट्रेशन वैन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त एवं जिले के अन्य वरीय पदाधिकारियों ने मॉक पोल करते हुए डेमोंसट्रेशन का जायजा भी लिया।

ज्ञात हो कि पूरे जिले में डेमोंसट्रेशन हेतु दो ई०वी०एम० डेमोंसट्रेशन सेंटर एक समाहरणालय एवं एक अनुमंडल कार्यालय में स्थापित किए गए हैं। वहीं लोगों को ई०वी०एम० के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से दो ई०वी०एम० मोबाइल डेमोंसट्रेशन वैन है जिसमें एक वैन पुरे रामगढ़ जिले के सभी बूथों में जाकर लोगों को जागरूक करेंगी तथा एक सिर्फ पतरातू तथा मांडू प्रखंड के बूथों को कवर करेगी।

मौके पर उप विकास आयुक्त रामगढ़, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, अंचल अधिकारी पतरातू, आईटी मैनेजर सहित उपस्थित थे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क