Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक

Follow

Published on: 03-11-2023

15 नवंबर से जिले में पहले फेज की शुरूआत, 23 रूट का प्रस्ताव समिति ने किया पारित, 15 बसों का होगा परिचालन

दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को होगी सुविधा, अस्पताल, कॉलेज, बाजार, रेलवे स्टेशन, प्रखंड, जिला मुख्यालय आदि रूट में शामिल… जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त

जमशेदपुर (झारखंड)। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के क्रियान्वयन को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उक्त योजना को लेकर 10 प्रखंडों (जमशेदपुर सदर छोड़कर) से आए बस रूट के 23 प्रस्ताव पर विचार विमर्श करते हुए पारित किया गया जिसमें 15 बसों का परिचालन किया जाएगा । बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धनंजय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार बस ऑनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे वहीं जिला पंचायत राज पदाधिकारी व सभी बीडीओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।

वरीष्ठ नागरिक, विद्यार्थी, दिव्यांग, HIV पॉजिटिव, विधवा, झारखंड आंदोलनकारी के लिए नि:शुल्क

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों में सड़क परिवहन और आवागमन व्यवस्था को बेहतर बनाना है। इसी के मद्देनजर दूर-दराज के गांव में रहने वाले लोगों को सुलभ परिवहन व्यवस्था उपलब्ध हो सके इसके लिए अस्पताल, विद्यालय, कॉलेज, साप्ताहिक हाट, स्थानीय बाजार और रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थलों, प्रखंड, अनुमंडल व जिला मुख्यालय को ध्यान में रखकर रूट बनाया गया है। उन्होने बताया कि इस योजना के पहले चरण में 15 रूट पर बसों को संचालित करने का निर्णय लिया गया है जिसकी शुरूआत राज्य के स्थापना दिवस 15 नवंबर 2023 से की जाएगी । इस योजना के तहत सभी वरिष्ठ नागरिक, विद्यालय और कॉलेज के विद्यार्थी, दिव्यांग, एचआईवी पॉजिटिव, विधवा और झारखंड आंदोलनकारी को बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा होगी।

जिला स्तरीय समिति द्वारा अनुशंसित मार्ग निम्नवत है-

प्रखंड/ मार्ग का नाम (भाया सहित)- प्रस्थान स्थल / गंतव्य स्थल

  1. बोड़ाम/ माधवपुर से टाटा भाया दुबराजपुर, छोटा चिड़का, डिमुडीह, पहाड़पुर, बाघरा, कुईयानी, बोडाम, बांकादा, लावजोड़ा हाथिखेदा मन्दिर, पटमदा, जाल्ला, बेलटॉड, टाटा- (जमशेदपुर बस स्टैंड(प्रस्थान स्थल) / माधवपुर (गंतव्य स्थल)
  2. बोड़ाम/ भुईयासिनान से टाटा भाया लायलम हाट बाजार, बनगोड़ा, सिमाजुडिया, बुडीगोडा हाट, नुतनहीह, पुनसा, कोलाबनी, ब्रजपुर, राहरगोड़ा, गेरूवा बस्ती, मिर्जाडीह, डिमना चौक, टाटा – जमशेदपुर बस स्टैंड(प्रस्थान स्थल) / भुईयासिनान(गंतव्य स्थल)
  3. चाकुलिया/ सरडीहा से चाकुलिया भाया, सरडीहा, केन्दाडांगरी, सापधारा, दक्षिणशोल, उदाल, कोलवादिया, लोधाशोली, दिघी, चाकुलिया, माचाडीहा, जामुआ, नयाग्राम, कालाझरिया, गोहालडांगरा, सुनसनिया, भालुकबिन्दा, धालभूमगढ़ – सरडीहा(प्रस्थान स्थल) / धालभूमगढ़ (गंतव्य स्थल)
  4. चाकुलिया/ चालुनिया से धालभूमगढ़ भाया केन्दाडांगरी, कांटाबनी, जोड़ाम, शांतिनगर, बिरदोह, बारानाटा, तिलावनी, रेंगड़पहाड़ी, फालदुआ, बड़शोल, मुराठाकुरा, चाकुलिया, धालभूमगढ़- चालुनिया (प्रस्थान स्थल) / धालभूमगढ़ (गंतव्य स्थल)
  5. चाकुलिया/ पाकुडियाशोल से धालभूमगढ़ भाया घाघरा, जमुना, माटियाबांधी, पाथराघाटी, खडबंधा, बालिबांध, कुचियाशोली, चाकुलिया, धालभूमगढ़, घाटशिला- पाकुड़ियाशोल (प्रस्थान स्थल) / धालभूमगढ़ (गंतव्य स्थल)
  6. मुसाबनी/ काकड़ाझरना से घाटशिला भाया गुडूरिया, बाडेदा, रूपकोचा, रातनूकोचा, पनडुंगरी, खेलाडीह, सोसोगोड़ा, काकदोहा, कुईलीसुता, भुल्लुघुटु, राईपहाड़ी, बादिया, मुसाबनी, सुरदा क्रॉसिंग, मउभण्डार, घाटशिला रेलवे स्टेशन, फुलडुंगरी, घाटशिला- काकड़ाझरना (प्रस्थान स्थल) / फुलडुंगरी, घाटशिला (गंतव्य स्थल)
  7. मुसाबनी/ गोहला से घाटशिला भाया बागजाता, खड़ियासाई, विक्रमपुर, भादुआ, फुलझरी, बाकड़ा, लाटिया, बादिया, मुसाबनी, सुरदा क्रॉसिंग, मउभण्डार, घाटशिला रेलवे स्टेशन, फुलडुंगरी घाटशिला- गोहला(प्रस्थान स्थल) / फुलडुंगरी, घाटशिला (गंतव्य स्थल)
  8. डुमरिया / डुमरिया से टाटा भाया कुमडाशील, खैरबनी, कोवाली, हल्दीपोखर, हाता, सुन्दरनगर- डुमरिया (प्रस्थान स्थल)/ टाटा (गंतव्य स्थल)
  9. डुमरिया / डुमरिया से चाकुलिया माया आस्ताकोवाली गुडाबन्दा, श्यामसुन्दरपुर पिताजुड़ी, केडुकोचा- डुमरिया (प्रस्थान स्थल)/ चाकुलिया (गंतव्य स्थल)
  10. पटमदा/ जोड़सा से टाटा भाया चुडदा, लच्छीपुर, चंडरीकॉल, नहचीबेड़ा, सिन्दुरपुर, घातकीडीह, लायाडीह बस्ती, पदमदा रागटाड चौक, डिमना चौक- जोडसा (प्रस्थान स्थल)/ टाटा (गंतव्य स्थल)
  11. पटमदा/ दादूडीह से टाटा भाया दादुडीह चौक, ओड़िया, गेरुआल, बनडीह मोड़, हुडुमबिल, कासमार कुम्हारदा, गेंगड़ा, गोपालपुर, काटिन पटमदा, टाटा- ओडिया (प्रस्थान स्थल)/ टाटा (गंतव्य स्थल)
  12. घाटशिला / नरसिंहपुर से टाटा भाया महतोबाँध, • सिरका, सुकलारा, डालापानी, बैंको बड़ाबाँकी – नरसिंहपुर (प्रस्थान स्थल)/ टाटा (गंतव्य स्थल)
  13. धालभूमगढ़ / हाथीबाड़ी रावताड़ा पंचायत से टाटा नगर रेलवे स्टेशन भाया नुवाग्राम, महिषधारा, रावताड़ा, कडुआकाटा, बहेड़ा, जरपोगोड़ा, पानिजिया, सुन्दरडीह, सरबिला, राजाबेड़ा, रूआशील, दूधचुआ, नरसिंहगढ़, धालभूमगढ़, सोनाखुन, तेतुलडांगा, हरिणधुकड़ी, राज स्टेट, मउभण्डार, सुरदा क्रासिंग, जादगोड़ा, नरवा, सुन्दरनगर, टाटा नगर रलेवे स्टेशन- हाथीबाड़ी रावताड़ा पंचायत (प्रस्थान स्थल)/ टाटानगर रेलवे स्टेशन(गंतव्य स्थल)
  14. धालभूमगढ़ / केन्दबनी से जादूगोड़ा माया तिलाबनी, खुकरीपाड़ा, समका, देवशोल, धालभूमगढ़, फुलडंगरी, घाटशिला, मउभण्डार, सुरदा क्रासिंग, जादूगोड़ा- केन्दबनी (प्रस्थान स्थल)/ जादूगोड़ा (गंतव्य स्थल)
  15. धालभूमगढ़ / छबीसा कनास पंचायत से डुमरिया भाया छबीसा, छोइड़ा, कनास, स्वर्गछिड़ा, धालभूमगढ़, फुलडुंगरी (घाटशिला). ममण्डार, सुरदा क्रोसिंग, मुबसानी, डुमरिया- छबीसा कनास पंचायत (प्रस्थान स्थल)/ डुमरिया (गंतव्य स्थल)
  16. गुड़ाबांदा / बड़ा अस्ती से बहरागोड़ा भाया गुडाबन्दा, ज्वालकाटा, काशियाबेड़ा- बड़ा अस्ती (प्रस्थान स्थल)/ बहरागोड़ा (गंतव्य स्थल)
  17. गुड़ाबांदा / कैमा से घाटशिला भाया गुडाबन्दा, भालकी धालभूमगढ़- कैमा (प्रस्थान स्थल)/ घाटशिला (गंतव्य स्थल)
  18. बहरागोड़ा / गोपालपुर से बहरागोड़ा भाया बड़शोल गाँव, खेडुवा, जयपुरा, जगन्नाथपुर, छोटापारूलिया, कुमारडुबी, दरखुली, मालुआ, खण्डामौदा- उच्च विद्यालय गोपालपुर (प्रस्थान स्थल)/ बहरागोड़ा (गंतव्य स्थल)
  19. बहरागोड़ा/ दुधकुण्डी बुढीपोखर एकलव्य उ०वि० से बहरागोड़ा भाया महुलचुई, दान्दुडीह, पुरनापानी, सिमलाबाधी, कोदाकोठा, तिलो, कटुशोल, शहीद गणेश हॉसदा चौक- दुधकुण्डी बुढीपोखर एकलव्य उ०वि० से बहरागोड़ा उच्च विद्यालय (प्रस्थान स्थल)/ बहरागोड़ा (गंतव्य स्थल)
  20. बहरागोड़ा / महुलडांगरी शिव मन्दिर चौक से बहरागोड़ा भाया बामडोल, खुदपुतली, चौरंगी, पाटपुर, पी0डब्लू0डी० चौक- महुलडांगरी शिव मन्दिर चौक (प्रस्थान स्थल)/ बहरागोड़ा (गंतव्य स्थल)
  21. पोटका/ जादूगोड़ा से छोटा गोविन्दपुर भाया कुलडीहा, आसनबनी, डोमजुड़ी- जादूगोड़ा (प्रस्थान स्थल)/ छोटागोविन्दपुर (गंतव्य स्थल)
  22. पोटका- नारवा चौक से हाता चौक भाया शंरदा, घिरौल, सोहदा, कालिकापुर, मानपुर, हँसलआमदा, हरिना, नारदा, जानमडीह, जामदा, पोड़ाडीहा, सानग्राम पोटका, हाता चौक- नारवा चौक (प्रस्थान स्थल)/ हाता चौक (गंतव्य स्थल)
  23. पोटका- पिछली से जुमीकोचा तक भाया, हेंसलबील, धिरोल, ग्वालकाटा, कालिकापुर- पिछली चौक (प्रस्थान स्थल)/ जुमीकोचा (गंतव्य स्थल)

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क