Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने जनता दरबार में फरियादियों से की मुलाकात, सभी को दी नववर्ष की शुभकामनायें

Follow

Published on: 04-01-2024

सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे फरियादी, कई आवेदनों पर हुआ ऑन द स्पॉट समाधान

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सहानुभूतिपूर्वक सुना तथा यथोचित कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया । इस मौके पर उन्होने सभी फरियादियों को नव वर्ष की शुभकामनायें दी तथा सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं इसकी भी जानकारी ली।

उन्होने फरियादियों से उनके ग्राम पंचायत के सुयोग्य लोगों को सर्वजन पेंशन योजना, सोना सोबरन धोती-साड़ी, आवास, शौचालय आदि योजना का लाभ मिलने की जानकारी ली तथा योजनाओं का लाभ लेने से वंचित ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके इसके लिए प्रेरित करने की बात कही।

जनता दरबार में आए घाटशिला अनुमंडल के एक फरियादी ने हाथियों के उत्पात की समस्या, कंपनी में मजदूरी भुगतान संबंधी समस्या को रखा जिसपर मौके पर श्रम अधीक्षक एवं उपाधीक्षक को बुलाकर यथोचित कार्रवाई को लेकर निर्देशित किया गया। भूमि पर दखल कब्जा हटाने, बच्ची को गोद लेने का आवेदन, भूमि विवाद, बाल सुधार गृह में मारपीट का मामला आया । बाल सुधार गृह में मारपीट मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त ने मौके पर बाल सुधार गृह के प्रभारी को बुलाकर आरोपी बच्चों को अन्यत्र शिफ्ट करने के निर्देश दिए।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त से मुलाकात में ट्रांसजेंडर कम्यूनिटी के प्रतिनिधि ने सामुदायिक भवन बनाने, शौचालय बनाने की मांग रखी जिसपर यथोचित कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया गया। साथ ही ट्रांसजेंडर कम्यूनिटी के प्रतिनिधि से इच्छुक लोगों की एक सूची जमा करने को कहा गया जिन्हें रोगजारपरक प्रशिक्षण दिलाते हुए आय सृजन की दिशा में आवश्यक कदम उठाये जाएंगे।

नौकरी की मांग लेकर पहुंची एक अन्य फरियादी की बुजुर्ग मां को मौके पर विभागीय पदाधिकारी को बुलाकर राशन कार्ड, फरियादी के लिए क्रेडिट लिंकेज तथा रोजगार से जोड़ने हेतु कौशल विकास प्रशिक्षण को लेकर आश्वस्त किया गया। इस मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार तथा सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्रीमती नेहा संजना खलखो मौजूद रहीं।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क