Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने बिरसा किसान जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Follow

Published on: 22-01-2024

किसानों को सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से जागरुक करेगा रथ

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय परिसर से जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा बिरसा किसान जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ सभी प्रखंडो के पंचायतों में जाकर किसानों को सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देगा ।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सुदूरवर्ती गांवों में विशेष रूप से ध्यान देकर किसान गोष्ठी का आयोजन करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याकारी योजनाओं की जानकारी दी जाए। उन्होने कहा कि जागरूकता रथ के माध्यम से किसानों को मृदा स्वास्थ्य, जैविक खेती, जल प्रबंधन, बीज उपचार, यांत्रिकरण, किसान क्रेडिट कार्ड, मछली पालन, पशुओं का टीकाकरण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण करने के अलावा किसानों को अन्य योजनाओं से जागरूक किया जाएगा। ।

किसान गोष्ठी का आयोजन करते हुए कृषि वैज्ञानिकों, पदाधिकारियों, प्रसार कर्मियों, प्रगतिशील कृषकों के साथ-साथ जन-जन तक खेती से संबंधित तकनीकी समस्याओं का समाधान, सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं एवं कृषि तकनीक की जानकारी को प्राथमिकता दी जायेगी। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, अपर उपायुक्त श्री जयदीप तिग्गा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री राजीव रंजन, जिला कृषि पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क