Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

जिला उपायुक्त ने की एमजीएम कॉलेज एवं अस्पताल में आधारभूत संरचना निर्माण कार्य की समीक्षा, कहा- निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्य हो पूरा

Follow

Published on: 22-12-2023

जमशेदपुर (झारखंड)। एमजीएम कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहे आधारभूत संरचना निर्माण कार्य को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक की। एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी, एमजीएम सुपरिटेंडेंट, डिप्टी सुपरिटेंडेंट, भवन निर्माण एवं भवन निगम के कार्यपालक अभियंता समेत संवेदक बैठक में उपस्थित रहे।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने फेज वाइज किए जा रहे निर्माण कार्य के प्रगति की क्रमवार समीक्षा कर स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य तय समयसमीमा में ही पूर्ण हो इसे सुनिश्चित करेंगे । कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में वर्तमान में भवनों की स्थिति की जानकारी ली।

निर्माण कार्य की समुचित निगरानी के लिए समिति के गठन का निर्णय लिया गया जिसमें प्रशासनिक पदाधिकारी के अलावा, सिविल सर्जन, एमडीएम कॉलेज एवं अस्पताल के सुपरिटेंडेंट व अन्य प्रतिनिधि, भवन निर्माण एवं भवन निगम के अभियंता तथा अन्य शामिल होंगे।

गौरतलब है कि एमजीएम कॉलेज परिसर में 500 बेड के अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है वहीं एमजीएम अस्पताल परिसर में भी पुराने बिल्डिंग की जगह नए निर्माण कराये जा रहे। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि कोल्हान प्रमंडल के तीन जिलों का भार एमजीएम पर रहता है, ऐसे में स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ता प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा। एक बड़ी आबादी को बेहतर चिकित्सीय सुविधा मिले इसके लिए जरूरी है कि निर्धारित समयसीमा में निर्माण कार्य पूर्ण किए जाएं।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क