Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत अनुमोदित कुल 1165 लाभुकों के बैंक खाता खोलने हेतु कैम्प का किया जा रहा आयोजन

Follow

Published on: 09-01-2024

31 जनवरी तक प्रखण्डवार आयोजित किये जाएंगे कैंप

जमशेदपुर (झारखंड)। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत 100 प्रतिशत अनुदान पर अनुसूचित जनजाति के कुल 1165 लाभुकों का जिला स्तरीय समिति द्वारा अनुमोदन किया गया है। इस क्रम में उक्त लाभुकों का ESCROW ACCOUNT खोलने हेतु जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार जिला कल्याण विभाग द्वारा प्रखण्डवार कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। निर्धारित कैम्प का आयोजन गत 05 जनवरी, 2024 से शुरू है जो 31 जनवरी, 2024 तक आयोजित किया जाएगा।

कैम्प में बकरा विकास योजना, सुकर विकास योजना, कुक्कुट विकास योजना, ब्रायलर कुक्कुट पालन योजना, बतख चुजा वितरण योजना के तहत लाभुकों का ESCROW ACCOUNT खोला जाना है। कैम्प में लाभुकों को बैंक खाता खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, जनजाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र आदि जमा लिया जा रहा।

कैम्प स्थल एवं आयोजन तिथि:-

  1. जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय – 05, 06 और 08 जनवरी को कैम्प का आयोजन किया गया है।
  2. पदमदा प्रखंड मुख्यालय – 09 जनवरी
  3. बोडाम प्रखंड मुख्यालय – 10 जनवरी
  4. पोटका प्रखंड मुख्यालय – 11 और 12 जनवरी
  5. घाटशिला प्रखंड मुख्यालय – 17 जनवरी
  6. मुसाबनी प्रखंड मुख्यालय – 18 जनवरी
  7. धालभूमगढ़ प्रखंड मुख्यालय – 19 जनवरी
  8. गुड़ाबान्दा प्रखंड मुख्यालय – 20 जनवरी
  9. डुमरिया प्रखंड मुख्यालय – 24 जनवरी
  10. चाकुलिया प्रखंड मुख्यालय – 30 जनवरी
  11. बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय – 31 जनवरी

सभी लाभुकों से अनुरोध है कि वे अपने-अपने प्रखण्ड के निर्धारित कैम्प में ससमय उपस्थित होकर ESCROW ACCOUNT खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा करें।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क