Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

जिलाधिकारी ने मतदाता जागरूकता की दिलाई शपथ!

Published on: 24-01-2024

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

जिलाधिकारी ने मतदाता जागरूकता की दिलाई शपथ!

बस्ती – राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अंद्रा वामसी ने उपस्थित लोगों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाया, प्रत्येक निर्वाचन में उनको मतदान करने की अपील किया तथा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर सीडीओ जयदेव सीएस तथा अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद भी उपस्थित रहे।
मतदाता दिवस के अवसर पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज, खैर इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज, शिवहर्ष उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं तथा एनसीसी कैडेट स्काउट गाइड द्वारा शहर में रैली निकाली गई। रैली अपने-अपने कॉलेज से निकालते हुए छात्र-छात्राओं ने जनसमुदाय से अधिकाधिक मतदान करने की अपील किया। उनके हाथों में मतदाता जागरूकता से संबंधित तख्तिया भी प्रदर्शित हो रही थी। ‘‘वोट जैसा कुछ नहीं वोट जरुर डालेंगे हम‘‘ नारों के साथ सभी बच्चे शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचे। यहां पर उन्हें उप जिलाधिकारी सदर गुलाबचंद, कैप्टन एनसीसी जितेंद्र कुमार शाही, स्पोर्ट्स अफसर संजय शर्मा तथा बीडीओ सदर ने छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व के बारे में बताया।
अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि पहले हमें मतदान करने का अधिकार नहीं था। इसके लिए हमें लंबा संघर्ष करना पड़ा। वर्तमान समय में भारत देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और यहां पर मतदाता ही सरकार चुनते हैं। प्रत्येक मतदाता के मतदान का ताकत एक समान होता है। मतदान करना हमारा केवल अधिकार ही नहीं बल्कि मौलिक कर्तव्य भी है। उन्होंने उपस्थित लोगों को शपथ दिलाया कि लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
इस अवसर पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में अच्छा कार्य करने वाले तहसीलदार सदर विनय प्रभाकर, उप जिलाधिकारी/बीडीओ सदर रामकृष्ण चौधरी, खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र विनोद कुमार त्रिपाठी, साऊघाट धीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, एईआरओ, सुपरवाइजर तथा बीएलओ उषा चौधरी, पुष्पलता, अंजली सिंह, कुसुमकान्ती, नीलम त्रिपाठी, सत्येंद्र नाथ द्विवेदी, शशांक सिंह एवं मनोज कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन आशीष श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर डीडीओ संजय शर्मा, डीआईओएस जगदीश शुक्ला, बीएसए अनूप कुमार, विकास श्रीवास्तव, स्काउट गाइड के कुलदीप सिंह, सत्या पांडेय, सहायक निर्वाचन अधिकारी सुभाष, प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम सिंह, मुस्लिमा खातून, अध्यापक, अध्यापिकाएं, खिलाड़ी तथा विभागीय अधिकारी-कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क