Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

जनता कमीशन राज से मुक्ति के लिए प्रदेश में कांग्रेेस की सकार बनाए : यादवेन्द्र सिंह

Follow

Published on: 05-11-2023

जनता कमीशन राज से मुक्ति के लिए प्रदेश में कांग्रेेस की सकार बनाए : यादवेन्द्र
टीकमगढ़ (ईएमएस)। अठारह वर्षों की भाजपा सरकार में ढाई सौ से ज्यादा महाघोटाले हुए हैं जनता प्रदेश को कमीश्न राज से मुक्ति के लिए प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में अपना सहयोग प्रदान करे। प्रदेश में बैठी शिवराज सरकार का मतलब ही पचास फीसदी कमीशन राज है। अब भ्रष्टाचार सहन करना बंद करो और आने वाली 17 तारीख को अपने मत का प्रयोग प्रहार के रूप में कर के कांग्रेस का हाथ मजबूत करें, यह बात टीकमगढ़ विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री यादवेन्द्र सिंह बुन्देला ने अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों का सघन जनसंपर्क करते हुए व्यक्त की है।
रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी श्री बुन्देला जहां नगरीय क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में पहुंचे वहीं दोपहर में वह बड़ागांव खुर्द, कुशवाहा माेहल्ला, हरिजन बस्ती, किलेदार मुहल्ला, उत्तमपुरा, गुसांई का मजरा, गोपालपुरा, फुटेरी, अमरपुर सहित आलमपुरा आदि ग्रामों में पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के घोषणा पत्र सहित वचन पत्र का उल्लेख करत हुए जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का विनम्र आग्रह किया है। कांग्रेस प्रत्याशी श्री बुन्देला ने जनता से रूबरू होते हुए कहा कि आदिवासी, किसान, महिला, मजदूर इन सभी को भाजपा सरकार के घोटालों ने विकास से कोसो दूर कर दिया है। यह सरकार अभी तक घोटालों के पहियों से चल रही थी। संबल योजना में कई फर्जी लाभार्थियों को लाभ पहुंचाया गय है। सारे नियम कानूनों की धज्जियां उड़ा कर आदिवासियाें की जमीनें हड़पन का जो काम टीकमगढ़ विधानसभा में हुआ है वह किसी स छुपा नहीं है। अंत में उन्होंने सभी जनता जनार्दन का आभार व्यक्त किया है।
इस अवसर पर सूर्यप्रकाश मिश्रा, संजय नायक, गौरव शर्मा, भरत सोनी, आनंद चौबे, पार्षद पूनम जायसवाल, रामकुमार यादव, पूर्व पार्षद सुनील यादव, िरंकू भदौरा हबीब राईन, अनीस अहमद, देवेन्द्र नापित, अरविन्द खटीक, लक्ष्मन रैकवार,रानू मिश्रा सहित अनेक कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की माैजूदगी उल्लेखनीय रही।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क