Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

चुनावी समर में बूथ प्रबन्धन प्रत्येक कार्यकर्ता की प्राथमिकता – सांसद हरीश द्विवेदी!

Published on: 10-03-2024

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

चुनावी समर में बूथ प्रबन्धन प्रत्येक कार्यकर्ता की प्राथमिकता – सांसद हरीश द्विवेदी!

बस्ती, 10 मार्च । भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को बस्ती लोकसभा क्षेत्र के पांचों विधानसभाओ में लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में वोट प्रतिशत बढ़ाने का फार्मूला दिया। किसान मोर्चा के जिला महामन्त्री अमृत कुमार वर्मा ने बताया कि चुनाव प्रबन्धन समिति की बैठक हर्रैया कप्तानगंज रूधौली बस्ती सदर और महादेवा विधानसभाओ में सम्पन्न हुई। जिसमे सांसद हरीश द्विवेदी, ज़िलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, लोकसभा प्रभारी सेतभान राय, लोकसभा संयोजक ई केडी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस बैठक में आगामी रणनीति के साथ चुनावी समर में बूथ प्रबंधन, नामांकन सभा पर मंथन, रैलियों-सभाओं और रोड शो की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। 13 मार्च को 4 विधानसभा क्षेत्र हरैया कप्तानगंज रूधौली महादेवा में चुनाव कार्यालय उद्घाटन की रूप रेखा पर भी चर्चा हुई।

भाजपा सांसद व प्रत्याशी हरीश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ नियति और नीति भी हैं, इसलिए जनता भाजपा से सहमत है। अब सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन समिति के माध्यम से सामूहिक रूप से एक माह में बस्ती लोकसभा को गति प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लाभार्थियों से समन्वय स्थापित कर भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगे। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में चर्चा करने के साथ हर कार्य क्षेत्र में कार्य करना है। हर काम को आगे बढ़कर करना है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है।

जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि अब समय कम है। बूथ प्रबंधन को मजबूत रखना हमारी जिम्मेदारी है। इसमें विधानसभा संयोजकों की महत्वपूर्ण दायित्व है। बूथ मजबूत होगा तो ही मत प्रतिशत बढ़ेगा।

विधायक अजय सिंह ने कहा हम सभी ने अपने बूथों पर पन्ना प्रमुख बनाए हैं। पन्ना प्रमुखों से समन्वय कर समीक्षा करनी चाहिए। तब जाकर मेरा बूथ सबसे मजबूत धरातल पर उतरेगा। चुनाव प्रबंधन समिति विधानसभाओं तक जाकर अपने कार्य करे, यही हमारी नैतिक जिम्मेदारी होगी।

लोकसभा प्रभारी सेतभान राय व लोकसभा संयोजक केडी चौधरी ने चुनाव प्रबंधन समिति की प्रमुख कार्यों पर चर्चा की।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम सागर त्रिपाठी, पवन कसौधन, महेश शुक्ल, यशकांत सिंह, सुशील सिंह, देवेन्द्र सिंह, राजेंद्र गौड़, राजेश पाल चौधरी, विवेकानन्द वर्मा, अनूप खरे, सुखराम गौड़, राकेश श्रीवास्तव, प्रमोद पाण्डेय, अनिल दुबे, श्रीश पाण्डेय, केके सिंह, ई विरेन्द्र कुमार मिश्रा, आनन्द सिंह कलहंस, अंकुर वर्मा, प्रबल मलानी, जटाशंकर शुक्ल, भोला निषाद, वरुण पाण्डे, गौरव मणि त्रिपाठी, सुनील सिंह, बालकृष्ण त्रिपाठी पिन्टू, अरविन्द पाल, राकेश शर्मा, गजेन्द्र मणि त्रिपाठी, धर्मेन्द्र जायसवाल सहित लोकसभा प्रबन्धन समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क