Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

चिरायु योजना बच्चों के लिए बनी वरदान चंद्रभान और आशीष की आंखों को मिली रोशनी

Published on: 15-12-2023

सफलता की कहानी

उत्तर बस्तर कांकेर । केन्द्र सरकार की चिरायु योजना राज्य के गरीब बच्चों के लिए वरदान साबित हो रही है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत संचालित इस योजना के माध्यम से जिले के कई बच्चे लाभान्वित हुए हैं। जिले के नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम पंडरीपानी निवासी 11 वर्षीय चंद्रभान कड़ियाम और कोयलीबेड़ा के ग्राम गुड़ाबेड़ा निवासी आशीष उसेंडी की आंखों को रोशनी मिली है। अब ये दोनों बालक अपनी आंखों से दुनिया की रंगीनियां देख पा रहे हैं।
इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंडरीपानी निवासी श्री श्री हरिलाल के पुत्र चंद्रभान को जन्म से मोतियाबिंद की समस्या थी। उसके परिवार के सदस्यों को इस बीमारी के बारे में पता नहीं था। चंद्रभान को बचपन से दिखाई नहीं पड़ने के कारण वह स्कूल भी नहीं जाता था। गरीबी के कारण उसे निजी अस्पताल में ले जाकर इलाज करवाना परिवार के लिए सम्भव नहीं था। बताया गया कि जब गांव में कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया गया तब इस दौरान चंद्रभान की समस्या के बारे में बताया गया। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। तत्पश्चात चिरायु टीम ने जांच कर उनके पालकों को मोतियाबिंद बीमारी के बारे में बताया। जिला अस्पताल में बच्चे की जांच के उपरांत सर्जरी की सलाह दी गई, फिर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायपुर ले जाकर दाहिनी आंख का सफल इलाज कराया गया। 03 माह पश्चात दूसरी आंख का भी ऑपरेशन हुआ। चिरायु टीम द्वारा बच्चे का समय-समय पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायपुर में जांच कराया जा रहा है।
इसी तरह विकासखंड कोयलीबेड़ा के ग्राम गुड़ाबेड़ा निवासी आशीष उसेंडी पिता श्री चैतूराम बालक आश्रम भैसाकन्हार “क” में अध्ययनरत है। आशीष को खेलने के दौरान उसकी बायीं आंख में चोट लग गई थी, जिसके कारण उन्हें ठीक से दिखाई नहीं देता था। जब चिरायु टीम द्वारा भ्रमण के दौरान बालक आश्रम भैसाकन्हार “क” में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तो उस बच्चे को ठीक से दिखाई नहीं देने की समस्या का पता चला। इसके बाद चिरायु टीम द्वारा बच्चे को जिला अस्पताल ले जाकर नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा जांच कराई गई। जांच उपरांत आंख का ऑपरेशन करवाने की सलाह दी गई। चिरायु टीम द्वारा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायपुर ले जाकर आशीष का सफल ऑपरेशन कराया गया। ऑपरेशन के पश्चात बच्चे का नियमित फॉलोअप लिया जा रहा है। इन बच्चों के पिता आज सुबह कलेक्टर डॉ. शुक्ला से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें एवं स्वास्थ्य विभाग की चिरायु टीम को धन्यवाद दिया।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क