Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्वक संपन्न, केंद्रीय शांति समिति, विभिन्न पूजा समिति एवम समस्त जिलावासियों के सहयोग के प्रति धन्यवाद प्रकट किया

Follow

Published on: 20-11-2023

चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्वक संपन्न

जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने छठ पूजा के समापन पर स्वर्णरेखा गांधी घाट पर व्यापक सुविधा और सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने दुर्गा पूजा, दीपावली एवम छठ महापर्व के शांतिपूर्ण एवम श्रद्धापूर्ण समापन पर प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी, लाइन डिपार्टमेंट, केंद्रीय शांति समिति, विभिन्न पूजा समिति एवम समस्त जिलावासियों के सहयोग के प्रति धन्यवाद प्रकट किया।

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने छठ पूजा के सुबह के अर्घ्य के अवसर पर स्वर्णरेखा गांधी घाट का जायजा लिया। चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्वक संपन्न हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी घाटों पर श्रद्धालुओं एवम व्रतियों के लिए व्यापक सुविधा और सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।

उन्होंने सभी घाटों पर विधि व्यवस्था संधारण के लिए तैनात दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, नगर निकायों, विद्युत, सुगम यातायात, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों और कर्मियों के मेहनत और समर्पण की सराहना की।

जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त ने दुर्गा पूजा, दीपावली व छठ महापर्व के शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्वक सम्पन्न होने पर प्रशासन व पुलिस के पदाधिकारी, लाइन डिपार्टमेंट, केंद्रीय शांति समिति, श्रद्धालुओं और समस्त जिला वासियों को उनके परस्पर सहयोग के प्रति धन्यवाद प्रकट किया।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने छठ घाटो के निरीक्षण के क्रम में विधि व्यवस्था, साफ सफाई, विद्युत व्यवस्था, यातयात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं आदि का जायजा लिया।

इस अवसर पर सिटी एसपी श्री मुकेश लुणायत, एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री राजीव रंजन, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार, नगर निकायों के पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क