Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

ग्राम सभा का चहुमुखी विकास करना हमारी प्राथमिकता: प्रधान प्रतिनिधि राजेश फौजी

Published on: 26-09-2023

आदर्श ग्राम ऐहार के हनुमंत द्वार का हुआ उद्घाटन

लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के आदर्श ग्राम ऐहार में सोमवार को नवनिर्मित हनुमंत द्वार का उद्घाटन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खंड विकास अधिकारी ने फीता काटकर द्वार का शुभारंभ कराया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने ग्राम सभा के अंतिम पायदान के आम नागरिकों को सम्मानित किया। ग्राम पंचायत स्तर से निर्मित द्वार का बीडीओ सत्यदेव यादव, ग्राम प्रधान विद्यावती यादव के प्रतिनिधि राजेश यादव व समाजसेवी अशोक बाजपेई ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस मौके पर आयोजित सम्मान समारोह में प्रधान प्रतिनिधि ने ग्राम सभा के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को सम्मानित किया। कहा कि वह निरंतर ग्राम वासियों की सेवा के लिए तत्पर हैं। ग्राम सभा का चहुमुखी विकास करना उनकी प्राथमिकता में है। रायबरेली कानपुर मुख्य मार्ग से जुड़े हुए हनुमंत द्वार के निर्माण से ग्राम सभा की पहचान बढ़ेगी। इसके साथ ही भगवान बाल्हेश्वर धाम में दर्शन के लिए आने वाले दूर दराज के लोगों को मंदिर स्थल तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

इस मौके पर कलाकारों की ओर से बेहद आकर्षक संगीतमय झांकियां प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम संयोजन संदीप कुमार ने किया। मोनी सरोज, प्रकाश शर्मा, एडीओ पंचायत धीरेंद्र मिश्रा, दीपक गुप्ता, आराधना साहू, शिवबरन कुशवाहा, सोनी निर्मल, निर्भय,पूर्व प्रधान रमेश कुमार वर्मा उर्फ खोरा, लक्ष्मी शंकर, गिरीश शुक्ला,धीरेंद्र मिश्रा उर्फ बीनू, बृजलाल तिवारी,अरविंद विकल्प पांडे,नंदकुमार,दिनेश कुमार,आशीष कुमार,प्रकाश शर्मा, राहुल यादव,मनीष कुशवाहा,मनीष साहू,बच्चू धरतीं, पुनीत सैनी रजनू यादव, आदि सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क