Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

ग्राम पंचायत पिलखांव में अज्ञात कारणों से लगी आग , घर का सारा सामान जलकर राख

Published on: 19-11-2023

*शमसुलहक खान की रिपोर्ट*

*ग्राम पंचायत पिलखांव में अज्ञात कारणों से लगी आग , घर का सारा सामान जलकर राख*

*कप्तानगंज बस्ती*- बस्ती जिले के विकासखण्ड कप्तानगंज के अर्न्तगत ग्राम पंचायत पिलखांव निवासी शौकत अली के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई । अज्ञात कारणों के आग लगने से शौकत अली के घर का सारा सामान जल कर राख हो गया । शौकत अली के घर में आधी रात को आग लगने की सूचना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया ।
              सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात लगभग 11 बजे शौकत अली के घर में अचानक अज्ञात कारणों से आग लगने की सूचना पर पिलखांव ग्राम पंचायत में अफरा तफरी मच गई । आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंची एवं आग लगने की सूचना पर बाद में 112 पुलिस पहुंची थी । फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाया गया । फायर ब्रिगेड ,112 पुलिस एवं ग्रामीणों की कड़ी मेहनत करने के बाद भी शौकत का घर जल कर राख हो गया । शौकत अली के घर में अज्ञात कारणों से आग लगने से राशन , कपड़ा , वर्तन , 15 हजार रुपये नकद , दो मोबाइल समेत घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया । ग्राम प्रधान दीपचन्द्र यादव ने पीड़ित परिवार को अपने स्तर से हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया और ग्राम प्रधान दीपचन्द्र यादव ने शौकत अली के आग लगने की सूचना हल्का लेखपाल जितेन्द्र यादव को रात में एवं सुबह में फोन के माध्यम से दिया है हल्का लेखपाल जितेन्द्र नायक ने ग्राम प्रधान से फोन के माध्यम से बताया कि सुबह ग्राम पंचायत पिलखांव में पहुंचकर शौकत अली के आग से जले घर के नुकसान का आकलन करके शासन को रिपोर्ट भेज दिया जायेगा और सरकार से हर संभव मदद दिलाया जायेगा ।  पीड़ित परिवार के घर में आग लगने से सारा सामान जल कर राख होने पर पीड़ित परिवार वालों का रो – रो कर बुरा हाल है ।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क