Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

गोवंश की दुर्दशा के मुद्दे पर साधु संतों ने कलेक्ट्रेट के सामने लगाया जाम

Follow

Published on: 18-09-2023

गोवंश की दुर्दशा के मुद्दे पर साधु संतों ने कलेक्ट्रेट के सामने लगाया जाम

जिले में गोवंश की दुर्दशा के मुद्दे पर सोमवार को साधु संतों ने कलेक्ट्रेट के सामने जाम लगा दिया। बुंदेलखंड पीठाधीश्वर महंत सीताराम दास महाराज गौ सेवकों के साथ बीच सड़क पर धरना देकर बैठ गए। इस दौरान सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहनों की कतार लग गई। करीब 1 घंटे तक कलेक्ट्रेट के सामने जाम लगा रहा।
दरअसल, शहर के वार्ड नंबर 18, में आज एक गाय की मौत हो गई। वार्ड पार्षद अजय यादव के फोन लगाने पर नगर पालिका ने गाय को उठाने के लिए कचरा वाहन भेज दिया। इसकी जानकारी जैसे ही साधु संतों को लगी तो बुंदेलखंड पीठाधीश्वर महंत सीताराम दास महाराज गौ सेवकों के साथ कलेक्ट्रेट के सामने धरना देकर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने गोवंश की दुर्दशा पर दुख जताते हुए कहा कि लंबे समय से सड़क पर घूम रहे निराश्रित गोवंश को व्यवस्थित करने की मांग की जा रही है, लेकिन जिला प्रशासन और नगर पालिका की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। मामला बिगड़ता देख एसडीएम संजय दुबे तहसीलदार और एसडीओपी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने महंत सीताराम दास महाराज को समझाने का प्रयास किया, लेकिन साधु संत और गौ सेवक गोवंश के संरक्षण के लिए मिनौरा में गौ अभ्यारण्य बनाए जाने की मांग पर पड़े रहे। इस दौरान सड़क पर जाम लगने से बड़ी संख्या में वाहनों की कतार लग गई। आखिरकार एसडीएम ने मुक्ति रथ मंगाकर मृत गाय को कचरा वाहन से उठाकर उसमें रखवाया। इसके बाद महंत सीताराम दास महाराज सहित गौ सेवकों को कलेक्टर अवधेश शर्मा से मुलाकात के लिए ले गए।

कलेक्टर ने दिया गौ अभ्यारण्य के प्रस्ताव का भरोसा
महंत सीताराम दास महाराज सहित गौ सेवकों ने कलेक्टर अवधेश शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने मिनौरा भेड़ फॉर्म की करीब 800 एकड़ जमीन में गौ अभ्यारण्य बनाए जाने की मांग की। इस पर कलेक्टर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखा है। उनके पत्र के आधार पर शासन को गौ अभयारण्य बनाए जाने के संबंध में प्रस्ताव भेजा जा रहा है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क