Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

गणित सिर्फ एक पाठ्यक्रम का विषय नहीं बल्कि मनुष्य जीवन का अभिन्न विषय : कर्णदेव सिंह

Published on: 03-09-2023

सोनभद्र। छात्र/छात्राओं की तत्क्षण प्रतिभा को परखने और उसे मूर्त रूप देने के संकल्प से प्रेरित प्राचार्या श्रीमती पुष्पांजलि साहू के नेतृत्व में डी ए वी स्कूल,परासी में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु समय-समय पर विभिन्न प्रकार की पाठ्य सहगामी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। इसी क्रम में विद्यार्थियों के गणितीय बौद्धिक कौशल एवं त्वरित बुद्धिलब्धि परीक्षण और उसे और अधिक परिमार्जित करने के उद्देश्य से सीबीएसई के निर्देशन में आर्यभट्ट गणित चैलेंज का प्रथम चरण आयोजित किया गया।

सी.बी.एस.ई. का उद्देश्य है इस परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों में गणित के प्रति अभिरुचि जागृत करना एवं गणितीय योग्यता का विस्तार करना। इस प्रथम चरण की परीक्षा में आठवीं से दसवीं कक्षा के 50 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। इनमें से चयनित तीन प्रतिभागियों के नाम अगले चरण के लिए भेजे जाएंगे। गणित विभाग के वरिष्ठ शिक्षक मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि इस परीक्षा से विद्यार्थियों में गणित संबंधी योग्यता एवं गणना करने की क्षमता प्रस्फुटित होगी। प्रतियोगिता आरंभ होने से पहले विद्यालय के प्रभारी वरिष्ठ शिक्षक कर्णदेव सिंह ने विद्यार्थियों को उत्साहित करते हुए कहा कि गणित मात्र अध्ययन का एक विषय नहीं है वरन जीवन का अभिन्न अंग है। इससे छात्र छात्राओं की तार्किक क्षमता विकसित होगी। साथ ही साथ उनमें विश्लेषणात्मक कौशल अंकुरित होगा जिससे वे भविष्य में राष्ट्र के अनेक उच्च पदों को सुशोभित करने में सक्षम होंगे। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि हमारे विद्यार्थी आने वाले कल में विद्यालय, समाज और देश का नाम अवश्य रौशन करेंगे। उन्होंने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए गणित विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क