Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023टीकमगढ़ः-

Follow

Published on: 19-09-2023

खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023
टीकमगढ़ः- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा खेल और युवा कल्याण विभाग के माध्यम से खेलो इंडिया यूथ गेम 2022 की तर्ज पर इस वर्ष 2023 में खेलो एमपी यूथ गेम्स का आयोजन माह सितंबर से अक्टूबर 2023 के मध्य ब्लॉक, जिला, सभांग एवं राज्य स्तर पर किया रहा है जिसके अंन्तर्गत आज विकासखण्ड टीकमगढ़ में पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के मार्गदर्शन में एथ्लेटिक्स, बास्केटबॉल, फुटबॉल, खो-खो, बैडमिन्टन, टेबिल-टेनिस, तैराकी, बेटलिफ्टिंग, शतरंज खेलो का आयोजन किया गया साथ ही कल दिनांक 19 सितम्बर 2023, कबड्डी, हॉकी, व्हालीवॉल, बॉक्सिंग, जूडो, कुश्ती, मलखम्ब, योगासन, टेनिस खेलो का आयोजन किया जाना हैै। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जिला खेल अधिकारी श्री सीताराम जी द्वारा बताया कि खेलो इण्डिया की तर्ज पर ही खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023 की मशाल भोपाल से चल कर आज टीकमगढ़ में प्रवेश किया भोपाल से आए श्री जीतेन्द्र शाक्य ने उक्त मशाल एएसपी श्री सीता राम को सौपी जिसके पश्चात मशाल को लेकर बाईक रैली निकाली गई जो शहर के पुरानी टेहरी से प्रारंभ कर पपौरा चौराहा, स्टेट बैंक चौराहा, गांधी चौराहा से होते हुये शैलसागर, सिंधी धर्मशाला से होते हुये शहर मुख्य मार्गो से पुलिस लाईन में समाप्त हुयी जहॉ पर समापन कार्यक्रम अयोजित किया गया जिसमें श्री अभिषेक खरे नगर पालिका प्रतिपक्ष नेता ने कार्यक्रम को संबोधित किया। यह मशास प्रदेश के प्रत्येक जिले में भ्रमण कर खेलो एमपी यूथ गेम्स का प्रचार करेगी टीकमगढ से यह मशाल निवाड़ी के लिये प्रस्थान करेगी। उक्त रेैली में पुलिस विभाग के कर्मचारी, अधिकारी खेल विभाग के कर्मचारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी एवं आम नागरिको ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर उत्तम सिंह, आर्या पाराशर, एस.डी. अहिरवार, वीरेन्द्र चंदसौरिया प्रियंक खरे, महेश साहू, कमलेश घोष, श्रीराम यादव, शरीफ खान, अनूप मंडल, पी प्रसन्ना, प्रिंस सेन, बृजेश यादव, योगेश खरे, दिनेश वर्मा, सुनीता रिछारिया, कृतिका चंद्रा, निधी विदुआ आदि उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क