Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

खून से लथपथ महिला का लालगंज पुलिस नहीं दर्ज कर रही मुकदमा

Published on: 22-11-2023

*शमसुलहक खान की रिपोर्ट*

*खून से लथपथ महिला का लालगंज पुलिस नहीं दर्ज कर रही मुकदमा*

*लालगंज बस्ती*- खून से लथपथ पीड़ित महिला का लालगंज पुलिस मुकदमा नहीं दर्ज कर रही है । पीड़िता महिला ने पुलिस अधीक्षक बस्ती से न्याय की गुहार लगाई है । दबंगों द्वारा महिला की पिटाई का वीडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ।
            आपको बताते चलें कि बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के महा देवा चौकी के अंतर्गत ग्राम पंचायत पाकड़डाड़ निवासिनी खुशबू सोनकर को दिनांक – 20-11-2023 शाम लगभग 07 बजे घर पर आकर जेठ पुत्ती लाल ने बेवजह भद्दी – भद्दी गलियां देने लगे । खुशबू सोनकर अपने पति के साथ घर थे लेकिन डर बस दोनों ने भद्दी – भद्दी सुन कर कुछ बोला नहीं । थोड़ी देर बाद सासु मीरा , जेठ पुत्ती लाल , जेठानी सोनी आदि लोग मिलकर लाठी -डंडा व लात – घुसो से जमकर खुशबू सोनकर की पिटाई कर घायल कर दिया । पीड़िता खुशबू सोनकर का 2 माह पहले डिलीवरी का बड़ा ऑपरेशन हुआ था ऑपरेशन का घाव अभी पूरी तरह भरा नहीं था दबंगों की पिटाई से घायल पीड़िता खुशबू सोनकर के पेट पर ज्यादा चोट लगने के कारण ऑपरेशन के स्थान पर सूजन आ गया है । पीड़िता ने मारपीट की सूचना को महादेवा चौकी प्रभारी एवं लालगंज थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह को तहरीर दी थी लेकिन खून से लथपथ पीड़िता का मुकदमा दर्ज 2 दिन बीतने के बाद भी लालगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है एवं न ही मेडिकल कराया है । पीड़ित के शरीर में काफी चोट लगने के कारण नाक से खून भी निकल रहा है और पेट में सूजन भी है । पीड़िता काफी परेशान एवं दबंगों से भयभीत पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी से न्याय की गुहार लगाई है और दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है । इस संबंध में पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने लालगंज थाना प्रभारी को तत्काल उक्त मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है । उक्त प्रकरण में लालगंज थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने मीडिया टीम को बताया कि अभी तक उक्त मामले में कोई तहरीर नहीं मिला है यदि ऐसी घटना घटी है तो पीड़िता को तत्काल थाने पर भेज दीजिए । तहरीर की आधार पर मुकदमा दर्ज होगा एवं पीड़िता का मेडिकल भी कराया जाएगा और दबंगों के खिलाफ जांचकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क