Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

खीरों क्षेत्र मे 40 हजार की नकदी जेवरात का चोरो ने किया सफाया

Published on: 24-10-2023

रायबरेली। (एसके सोनी) जनपद में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ती नजर आ रही है, आए दिन किसी न किसी थाना क्षेत्र में किसी न किसी के घर मे चोर चोरी की घटना को अंजाम देते नजर आते हैं, बड़ी बात यह कि पीड़ित के शिकायती पत्र देने के बावजूद इनमे से ज्यादातर तो चोरी की घटनाएं पुलिस थाने में दर्ज ही नहीं होती हैं।

खीरों थाना क्षेत्र का भी कुछ हाल ऐसा ही है, जहां चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं कभी आम जनमानस बकरी व भैस चोर से परेशान है तो कभी घरों में चोर नगदी व जेवरात चोरी करते नजर आ रहे हैं।

बीते दिनों कई बकरी चोरी की घटनाएं उजागर हुई घटनाओं में शिकायती पत्र तो लिया गया लेकिन मुकदमा पंजीकृत नहीं हो सका। बताया जाता है कि बकरी चोरों पर लगातार खीरों पुलिस निगाहें जमाये हुए हैं।

सूत्रों की माने तो एक दिन पूर्व एक बोलेरो वाहन के साथ दो बकरी चोर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं अभी खुलासा भी नहीं कर सकी खीरों पुलिस कि बीती रात थाना क्षेत्र के कमालपुर में संकठा पुत्र स्व: गंगादीन के घर चोरों ने उस परिवार के घर पर पीछे की दीवाल से लाँघ कर घर में दस्तक देते हुए में दरवाजे का ताला तोड़कर बड़े बक्से से छोटे छोटे दो बक्सा चुरा ले गए।

सुबह शौच गए लोगों को बक्से तितर बितर हालत मे खेत मे दिखाई पड़े तो गांव मे चर्चाओं से माहौल गर्म हुआ तो पीड़ित परिवार को जानकारी हुई कि उसके बक्से खेत में पड़े हुए हैं आनन फानन पीड़ित परिवार के घर में हड़कंप मच गया, जिसकी सूचना खीरों पुलिस को दी गयी।

लगातार बढ़ रही बकरी भैंस चोरी की वारदातें, अब दुकान घर भी नहीं सुरक्षित

पीड़ित परिवार के मुखिया का कहना है कि 40 हजार की नगदी भैंस खरीदने के लिए लाया था, भैस नही मिली तो बाजार से वापस लौटा जिसके बाद वही 40 हजार की नकदी सहित 250 ग्राम चांदी की पायल एक पीली धातु मंगलसूत्र, आधा दर्जन सफेद धातु मीना, व लगभग आधा दर्जन नई सड़िया चोर चोरी कर ले गये,

सूचना पर पहुंची खीरों पुलिस छानबीन में जुटी रही, अब देखना है कि यह मुकदमा पंजीकृत होकर चोरों के गिरेहबान तक खीरों पुलिस कब पहुंचती है यह तो समय तय करेगा। वही खीरों पुलिस यूपी 33 एस 0775 की बोलेरो व दो बकरी चोर पकड़ने के बाद बकरी चोर गिरोह के खुलासे को लेकर पुलिस की सक्रियता तेज दिखाई दे रही है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क