Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की बैठक मे चौहान गुट टीम सम्मानित

Published on: 28-09-2023

फोर्टिफिकेशन एवं मिलेट्स की उपलब्धता, श्री अन्न योजना को बढ़ावा देना बैठक का मुख्य लक्ष्य

एसके सोनी मानवाधिकार मीडिया

रायबरेली। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा आज दोपहर कार्यालय पर स्टेक होल्डर की जनपद स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें चौहान गुट टीम पदाधिकारियों/व्यापारियों को आमंत्रित किया गया। बैठक सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय की अध्यक्षता मे आयोजित की गई।

बैठक का मुख्य एजेंडा खाद्य पदार्थों के फोर्टिफिकेशन एवं मिलेट्स के लिए संबंधित कारोबारियों को प्रोत्साहित कर फोर्टिफिकेशन एवं मिलेट्स की उपलब्धता सुनिश्चित कराना तथा भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं प्राधिकरण श्री अन्न योजना को बढ़ावा देना मुख्य लक्ष्य है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में हर व्यापारी वर्ग की समस्याओं वह उत्पीड़न की आवाज को प्रशासन तक चौहान गुट पहुंचाता है, इसके साथ ही जनपद के लावारिस शवों को भी निशुल्क जलवाने का कार्य करता है।

चौहान गुट के इन्हीं सराहनीय कार्यों के लिए बैठक में प्रशासन द्वारा उसकी सराहना करते हुए टीम के समस्त पदाधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही शिवेंद्र प्रताप सिंह ड्रग इंस्पेक्टर व अन्य कर्मचारियों को चौहान टीम द्वारा सम्मानित किया गया।

इस बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान सहित जिला कमेटी व इकाई कमेटी पदाधिकारियों सहित स्टेक होल्डर मौजूद रहे। कार्यक्रम में जनपद मे सराहनीय कार्य करने के लिए चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष सीसी सिंह चौहान सहित पदाधिकारी टीम को प्रशस्ति पत्र देकर विभाग द्वारा सम्मानित किया गया।

बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री सरदार अवतार सिंह मोंगा, जिलाध्यक्ष मो0 उमर, प्रदेश मीडिया प्रभारी एस के सोनी, जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज अहमद खान, महिला जिलाध्यक्ष पुष्पा यादव, प्रदेश सचिव संदीप पाठक, प्रदेश संगठन मंत्री अमित मिश्रा, जिला संगठन मंत्री मो0 आरिफ, सरवरी बेगम, मो0 नजर, नगर अध्यक्ष आशीष वर्मा, मनीष त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष कय्यूम अली आदि।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क